Hansi Barwala Road accident : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत व बेटा घायल
हरियाणा न्यूज हांसी : ( Hansi Barwala Road accident) हांसी बरवाला रोड़ पर भाटला गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भाटला निवासी 65 वर्षीय रघुवीर सिंह की मौत हो गई व उनका बेटा विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में रघुवीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
भाटला पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि रघुवीर सिंह व उनका बेटा विजेंद्र सिंह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाइक पर सवार होकर हांसी से भाटला गांव में आ रहे थे। जब वे गांव समीप पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक गा?ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों स?क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आनन-फानन में वाहन का प्रबंध करके रघुवीर सिंह व विजेंद्र को हांसी नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रघुवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और विजेंद्र की हालात देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। फिलहाल भाटला चौकी पुलिस बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Hisar ki taaja khabar : -
Facebook Friend ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया महिला से गैंगरेप,
नारनौंद : घर में घुसकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस दर्ज,
SBI Bank Narnaund: बैंक में सोने के नकली गहने गिरवी रखकर लिया लोन, मामला दर्ज,
Jind Kaithal Morning News : संक्षिप्त खबरें, एक नजर में दो जिले,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks