सरपंच के प्रमाण-पत्र नहीं हुए प्रमाणित, बर्खास्त, युवा कल्ब ने की थी शिकायत
Haryana News: Sarpanch certificates were not certified, he was dismissed - bahal Bhiwani News
हरियाणा न्यूज बहल : ओपन स्कूल का दसवीं का प्रमाण-पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रमाणित नहीं होने के चलते उपायुक्त ने गांव सुरपुरा कलां के सरपंच को बर्खास्त किया है। इसकी शिकायत युवा क्लब के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने 16 दिसंबर 2022 को की थी। इस पर न्यायालय में सुनवाई की गई। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया जन्म प्रमाण-पत्र में जन्म तिथि भी मेल नहीं खाती। विभिन्न स्तरों पर जांच की गई पर इसमें सरपंच पक्ष सही जानकारी नहीं दे पाया।
आखिर न्याय न्याय की जीत हुई। इसके लिए हमने लंबा संघर्ष करना पड़ा। न्यायालय पर पूरा भरोसा था। गांव सुरपुरा कलां के सरपंच ने चुनाव लड़ने के समय नियमों को ताक पर रखा और चुनाव आयोग को भी धोखे में रखा। दसवीं का जो प्रमाण-पत्र लगाया गया है वह सही नहीं था। कहीं से फर्जी बनवाया गया था। इसके अलावा जन्म तिथि भी प्रमाणपत्रों में अलग-अलग दर्शाई गई थी। फर्जी तरीके से प्रमाण-पत्र हासिल कर चुनाव लड़ा और लोगों को धोखे में रख कर वह सरपंच बन गया। इस पूरे मामले में न्याय पाने के लिए संघर्ष जरूर करना पड़ा पर आम लोगों के साथ न्याय हुआ। बर्खास्त किए गए सरपंच पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
सुरेश कुमार, अध्यक्ष, युवा क्लब।
बर्खास्तगी को लेकर मेरे को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। - राजेश, बर्खास्त सरपंच
Haryana News Today :-
नोटों का बंडल देने का झांसा दे महिला से ठगी सोने की चूड़ियां और अंगूठी,
कुवैत में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख, चार युवकों को दुबई में बनाया बंधक,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks