स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुवैत में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख, चार युवकों को दुबई में बनाया बंधक

 15 lakhs cheated in the name of getting job in Kuwait, four youths held hostage in Dubai - Bhiwani news today    


हरियाणा न्यूज भिवानी : कुवैत में नौकरी ( Jobs in Kuwait )   लगवाने के नाम पर चार युवकों को दुबई में ले जाकर बंधक बनाने और 15 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






पुलिस को दी शिकायत में पालुवास वासी अमरजीत, हांसी के गांव गढी वासी प्रवीण, भिवानी वासी सचिन शर्मा और पालुवास वासी रिंकू ने बताया कि उनकी गौरव से जान पहचान थी। गौरव ने उन्हें बताया कि वह कुवैत में वर्क वीजा लगवाकर नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह व्यवस्था कर रुपये एकत्रित किए। प्रवीण कुमार से 22 मार्च का साढे तीन लाख, अमरजीत से पांच जनवरी को ढाई लाख, सचिन से साढ़े तीन लाख 22 मार्च को, रिंकू से ढाई लाख नकद व 40 हजार गुगल पे से गौरव से लिए।








आरोपितों ने अमरजीत को 24 अप्रैल को दुबई भेज दिया। वहां उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और अन्य जगह में रोक लिया। नौकरी दिलाना तो दूर मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके बाद वे बड़ी मुश्किल से पांच मई को किसी तरह वहां से भागकर निकले और। वापस आने के बाद जब इनसे रुपये मांगे तो आरोपित कपिल व लक्की कहने लगे कि उनके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआइ है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उनके साथ विदेश कुवैत में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर धोखाधडी कर रुपये ऐंठे गए है। मामले में औद्योगिक थाना से एसआइ सुरेश कुमार ने बताया कि पालुवास वासी गौरव, कालुवास वासी कपिल, लक्की, आवास नगर कालोनी, जिला देवास (मध्य प्रदेश) वासी देवेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।


Haryana News Today :-

Tosham News : हरियाणा पुलिस की वर्दी में गाड़ियों को लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू, तोशाम, हिसार और बरवाला क्षेत्र के है गिरोह के सदस्य,

नोटों का बंडल देने का झांसा दे महिला से ठगी सोने की चूड़ियां और अंगूठी,

क्लर्क लगवाने के नाम पर कुश्ती खिलाड़ी से हड़पे 10 लाख रुपये, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी,

सरपंच के प्रमाण-पत्र नहीं हुए प्रमाणित, बर्खास्त, युवा कल्ब ने की थी शिकायत,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |