नोटों का बंडल देने का झांसा दे महिला से ठगी सोने की चूड़ियां और अंगूठी
woman was duped of her gold bangles and ring by promising to give her a bundle of notes - Ambala News Today
हरियाणा न्यूज अंबाला शहर : 500-500 रुपये के नोटों का बंडल देने का झांसा देकर महिला से ठगों ने उसकी सोने की चूड़ियां और अंगूठी उतार ली। इतना ही नहीं शातिर, महिला को 500-500 रुपये का बंडल भी थमा गए जोकि बाद में गत्ते के टुकड़ों में लपेट गए कागज के टुकड़े पाए गए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में काजीवाड़ा निवासी किरण पुनानी पत्नी स्व. कुलदीप चंद ने बताया कि वीरवार शाम को करीब पांच बजे वह अपने घर से आचार का सामान लेने के लिए सोहन लाल स्कूल के नजदीक राजू करियाना स्टोर पर गई थी। जब सामान लेकर दुकान से बाहर निकली तो उसे दो लड़के जिनमें एक कि उम्र करीब 25 साल व दूसरे कि उम्र करीब देखने में 15 साल लग रही थी मिले। उनमें से बड़े ने उसे कहा कि इस लड़के के पास 500-500 रुपये के बंडल है। इसको कोई मार न दे आप मेरे साथ इसकी मदद कर दो।
महिला ने कहा कि आरोपित उसे बातों में लगाकर जगाधरी गेट ले गए और वहां से डीएवी कालेज ले गए। फिर वहां से वापस फ्रेंड्स कालोनी में एक बंद दुकान के बाहर शेड के नीचे बिठा दिया। कहने लगे माता आप हमारी मदद कर दो हमारे पास जो बंडल हैं उनमें से एक बंडल आप रख लो। उन्होंने उसे 500-500 रुपये का एक बंडल भी दिखाया।
महिला ने कहा कि उसने उनपर विश्वास करके अपने हाथों में पहनी हुई सोने कि 02 चूडियां जिनका वजन करीब 03 तोले व 01 अंगूठी सोने की जिस वजन करीब 07 ग्राम था उनके कहने पर उन्हें दे दी और बदले में उन्होंने उसे 500-500 का नोटों का बंडल दे दिया। इसके बाद आरोपितों ने उसकी दो 02 चूड़ी उसके पर्स में डाल दी और उसे वहीं पर बैठा कर चले गए।
Haryana News Today :-
कुवैत में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 15 लाख, चार युवकों को दुबई में बनाया बंधक,
सरपंच के प्रमाण-पत्र नहीं हुए प्रमाणित, बर्खास्त, युवा कल्ब ने की थी शिकायत,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks