नारनौंद व हिसार के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी, बारह क्वार्टर के श्मशान घाट में भी चोरी
Thieves targeted houses in Narnaund and Hisar, cash and jewellery worth lakhs of rupees stolen, theft also took place in the crematorium of 12 Quarters - Hisar crime news Today
हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार पुलिस अधीक्षक बदलने के बाद शहर वासियों को उम्मीदें जगह थी कि शहर में चोरी और अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगेगा लेकिन चोरों के हौंसले ज्यों के त्यों बने हुए हैं। चोरों ने कुम्हारान मोहल्ले के एक मकान के ताले तोड़कर नकदी, सोने- चांदी के जेवर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं नारनौंद क्षेत्र के गांव बास बादशाहपुर के खेतों में बने मोर फार्म हाउस मैं चोरी का मामला सामने आया है। घर से चोरों ने 85 हजार रुपए की नकदी व जेवरात चोरी हो गए। बस थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुम्हारान मोहल्ले के ललित कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं 3 अगस्त को अपने काम के लिए कुरुक्षेत्र में गया था। मेरी पत्नी बच्चों समेत अपने मायके गई हुई थी। मेरा बड़ा बेटा यश 4 अगस्त को सुबह अपनी ननिहाल से घर आया। तब उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। वह अन्दर गया तो देखा कि कमरे का ताला व अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला।
उसी समय उसने फोन करके मेरे को सूचित किया। तब पता चला कि मेरे घर में चोरी हो गई। सामान चैक करने पर 1.50 लाख रुपए, सोने-चांदी के जेवर व तीन घड़ी गायब मिली। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बास में घर से लाखों रुपए के सोने के जेवरात व नगदी चोरी
गांव बास बादशाहपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेतों में प्रभु वाला मोड़ के पास जींद भिवानी रोड़ स्थित मोर फार्म हाऊस पर रहता है। बीती रात करीब दो बजकर चालीस मिनट पर हमारे घर मे अज्ञात चोर घुस गया। चोर ने हमारे घर से 85 हजार रूपए चुराए व बैग में रखे गहने जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन व उसी चैन में लगा हुआ लोकैटए कानो के झुमके इत्यादि चोरी कर लिए। यह सारा सामान एक बैग मे एक साथ रखा था जो चुरा कर ले गए। एक स्विफ्ट कार रात को हमारे घर के सामने खड़ी थी। उसके बाद रात करीब 3 बजे चोर अपनी कार में गांव बास की तरफ कार में बैठकर भाग गए। मैने बच्चों के शोर मचाने व डर जाने पर हडबडाहट में घर से बाहर निकलकर देखा तो चोर कार में बैठकर गांव बास की तरफ नकदी व जेवरात लेकर भाग गए। बास थाना पुलिस ने कार सवार अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्मशान घाट से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, फुटेज में दिखे 2 चोर, केस दर्ज
हिसार : बारह क्वार्टर रोड के श्मशान घाट के ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ली गई। उसकी कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। सी.सी.टी.वी. फुटेज में 2 चोरों की करतूत सामने आई है। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में एरिया के सन्नी व एक अन्य के गिलाफ केस दर्ज किया है।
सर्व समाज मोक्ष धाम ट्रस्ट प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 12 क्वार्टर रोड स्थित श्मशान घाट में संस्था के पास एक पुराना ट्रैक्टर है। हमें ट्रैक्टर की आवश्यकता पड़ी तो पता चला कि उसकी बैटरी चोरी हो चुकी है। सी.सी.टी.वी. की फुटेज जांचने पर पता चला कि 31 जुलाई को सुबह 1 बजकर 30 मिनट पर दो चोरों ने मिलकर परिसर में खड़े ट्रैक्टर से नई बैटरी चोरी कर ली। चोरों ने लगभग 6,000 रुपए मूल्य की नई बैटरी चोरी कर ली और खेत वाली तरफ से फरार हो गए। फुटेज में दिखाई दे रहे दो चोरों में से एक सन्नी निवासी 12 क्वार्टर लग रहा है। उसने यहां पहले भी चोरी की थी, जिसकी शिकायत पूर्व में थाने में दर्ज है। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,
हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,
बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,
हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks