स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब

 Miscreants looted Ola company cab by stabbing the driver - Bahadurgarh news today   

नया गांव बाईपास चौक पर हुई वारदात


हरियाणा न्यूज बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में एक कैब चालक के साथ वारदात हो गई। शातिरों ने बहादुरगढ़ से सांपला के लिए बुक कराई कैब नयागांव बाईपास चौक पर चालक को चाकू मारकर लूट ली। चालक के दो मोबाइल व नकदी भी ले गए। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल चालक पीजीआई रोहतक में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। एचएल सिटी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात शाकिब के साथ हुई है। शाकिब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। ओला कंपनी में कैब चलाता है। रात को दो शातिरों ने बहादुरगढ़ इलाके से उसकी कैब सांपला के लिए बुक कराई।






 शाकिब उन्हें लेकर चल पड़ा और जब नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचे तो शातिरों ने बहाने से गाड़ी रुकवा ली और लूटपाट का प्रयास करने लगे। शाकिब ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए। मुंह, गर्दन व सिर आदि पर वार किए। उसका एक कान भी काट दिया। बुरी तरह से लहूलुहान करने के बाद बदमाशों ने उसके दो मोबाइल छीन लिए। जेब से 6500 रुपये निकाले तथा स्कैनर के जरिये 1800 रुपये ट्रांसफर भी करा लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर भाग गए। इसके बाद जैसे तैसे शाकिब ने एचएल सिटी चौकी पुलिस से संपर्क किया।








 पुलिस ने शाकिब को अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसके चाचा सलामुदीन की शिकायत पर बीएनएस 309 ( 6), 311 व 109 के तहत केस दर्ज किया गया है।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:-

कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,

हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,

नारनौंद व हिसार के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी, बारह क्वार्टर के श्मशान घाट में भी चोरी,

प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव, जींद में 30 हजार महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम नायब सिंह, लजीज व्यंजनों का स्वाद चखेंगी महिलाएं,

हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस, 

बरवाला हलके के कोने-कोने से अपनी बेटी के कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद : स्वीटी बूरा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत करने पहुंचे दूर दराज से लोग,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |