स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव, जींद में 30 हजार महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम नायब सिंह, लजीज व्यंजनों का स्वाद चखेंगी महिलाएं

 Haryana State level Teej festival, CM Naib Singh will honor 30 thousand women in Jind

जींद की नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव , सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत 


हरियाणा न्यूज जींद : हरियाणा के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार ने हर वर्ष की भांती इस साल भी तीज उत्सव ( Teej festival ) को और अधिक भव्य और व्यापक तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इस बार तीज उत्सव सात अगस्त को जींद की नई अनाज मंडी ( New green Market Jind ) में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की लगभग 30 हजार महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 







यह जानकारी उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने अनाज मंडी में संबधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए दी। इस अवसर पर उनके साथ नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, सीईओ जिला परिषद डा. किरण सिंह, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक, डीपीओ सुलोचना कुंडू भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सोमवार को स्थानीय नई अनाज मंडी का दौरा किया और अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। 






रंग बिरंगे झुले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

तीज उत्सव समारोह में महिलाओं के लिए लगाए गए 101 रंग बिरंगे झुले आकर्षण का केन्द्र रहेगें। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. किरण सिंह ने स्वयं झुले पर झुलकर उसकी मजबूती की जांच की। झुलों को इस तरह आकार दिया गया है कि किसी भी महिला को झुलते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।








सभी जिलों से महिलाओं को किया जाएगा आमंत्रित

तीज कार्यक्रम की खासियत ये रहेगी कि हरियाणा के प्रत्येक जिले से महिलाओं को बुलाया जाएगा। उन जिलों की पहचान के लिए अलग अलग जिले को अलग-अलग कलर कोड दिया जाएगा ताकि उस जिले से आने वाली महिलाएंए उस कलर की चुनरी व उस कलर का रुमाल हाथ पर बांध कर आएंए जिससे जिले की पहचान हो सके। 





हरियाणवीं पारंपरिक व्यंजनों का मेहमान चखेंगे स्वाद 

तीज उत्सव में आने वाले मेहमानों के लिए हरियाणवी लोक व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दुध, घेवर, पूड़े, गुलगुले, सुहाली पारंपरिक मिठाइयों का विशेष प्रबंध किया जाएगा जो अपनी मिठास से लोगों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा हरियाणवी झूल, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम इस तीज महोत्सव कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनेंगे।






स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगाएंगी प्रदर्शनी

तीज उत्सव के दौरान प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा शानदार प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा लगाई जाएंगी। लोक कलाओं में माहिर महिलाओं द्वारा खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में देसी खान पान को अनूठे ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।







101 झूले लगाए जा रहे

जींद की अनाज मंडी में करीब 101 झूले लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस त्योहार पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री भी होगी। अनाज मंडी परिसर में करीब 50 स्टॉल लगाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूह की करीब 30 हजार महिलाएं हरियाली तीज महोत्सव में भाग लेंगी। अन्य जिलों से भी महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।







सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

तीज उत्सव को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों द्वारा किया जाएगा। महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा करवाई जाएंगी।




दुल्हन की तरह सजाया अनाज मंडी का प्रांगण

नई अनाज मंडी का प्रांगण दुल्हन की तरह सजाया गया हैए बुधवार 7 अगस्त को इस प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की करीब 30 हजार महिलाएं तीज उत्सव की गवाह बनेगीए जिनको मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा तीज उत्सव पर बहनों को दी जाने वाली लाड कोथली भेंट स्वरूप देकर उनका सम्मान किया जाएगा।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:-

कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,

हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,

बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,

नारनौंद व हिसार के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी, बारह क्वार्टर के श्मशान घाट में भी चोरी,

हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस, 

बरवाला हलके के कोने-कोने से अपनी बेटी के कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद : स्वीटी बूरा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत करने पहुंचे दूर दराज से लोग,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |