जुलाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति का शव हांसी ब्रांच नहर में मिला, परिजनों ने लगाया आरोप, हत्या कर शव को नहर में फेंका
body of person from village in Julana area was found in the Hansi branch canal, family members alleged that he was murdered and the body was thrown into the canal - Jind News Today
पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा, पुलिस जांच में जुटी
हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव लिजवाना खुर्द से तीन दिन पहले सदिग्ध हालात मे गायब हुए व्यक्ति का शव गांव खरैटी के निकट हासी ब्राच मे नहर से बरामद हुआ है। मृतक के साले ने आरोप लगाया की उसके जीजा की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खरैटी के पुल के पास सोमवार को सुदर ब्राच नहर में व्यक्ति का शव पडा देखा गया। पानी मे रहने के कारण शव की दशा भी कुछ बिगड चूकी थी। घटना का सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस फोरेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई ओर शव का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान लिजवाना खुर्द निवासी विजय उर्फ जडेजा 35 के रूप में हुई। मृतक के साले गाव डावला झज्जर निवासी सजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन अगस्त शाम को उसके जीजा विजय का फोन पर झगडा हुआ था। वह किसी के साथ घर से गया था। उन्हे आरोप लगाया की उसके जीजा की योजनाबद तरीके से हत्या की है। जुलाना पुलिस ने मृतक के साले सजय की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जुलाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि व्यक्ति का शव नहर से बरामद हुआ है। व्यक्ति तीन से गायब था। मृतक के साले ने हत्या का सदेह जताया है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,
हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,
बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,
हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks