हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस
Farmers announced from Hisar protest that they will celebrate martyrdom day of martyr farmer on 7th August - Hisar News Today
7 अगस्त को शहीद किसान महेंद्र सिंह थाकन का शहादत दिवस पक्का मोर्चा धरना स्थल पर मनाएंगे किसान
हरियाणा न्यूज हिसार : पिछले करीब 11 महीने से किसान हिसार के लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज तक सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है इसको लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों ने कड़े शब्दों में सरकार के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि जब तक उनके सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह घर जाने वाले नहीं है। किसान नेता रणधीर सिंह व सतेंद्र कोथ ने कहा कि सरकार छोटी छोटी मांगों को पूरा कर बड़ा चढ़ा कर वह वही लूट रही है जबकि आज तक सरकार ने पिछले 10 साल के शासन में किसान और मजदूरों के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया है।साथ ही किसानों ने की एक बैठक में फैसला लिया गया कि तेज महोत्सव के दिन 7 अगस्त को शाहीद किसान महेंद्र सिंह थाकन का शहादत दिवस धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा का पक्का मोर्चा धरना सोमवार को 226वें दिन भी जारी रहा। धरने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैट जिला कमेटी ने मोर्चा संभाला। धरने की संयुक्त अध्यक्षता रणधीर सिंह व सतेंद्र कोथ ने की और संचालन जोगीराम व ललित हिसारिया ने संयुक्त रूप से किया। मोर्चा के किसान नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती पक्का मोर्चा धरना जारी रहेगा। पेंडिंग 9464 ट्यूवबैल कनेक्शन लगाए जाएं, 72 गांव के बीमा क्लेम के पैसे किसानों के खातों में डालें जाएं,खराब फसलों के मुआवजें की मांग सहित अन्य मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती तबतक संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार का पक्का मोर्चा धरना जारी रहेगा।
किसानों को फसल खरीद की गारंटी स्वामीनाथन की सिफारिश अनुसार C2 + 50 % लागत का डेढ़ गुना दाम देने का कानून बनाया जाएं। प्रदेश में फसल खरीद में खरीद की लिमिट,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पोर्टल आदि की शर्त हटाई जाएं।किसानों को फसलों का भुगतान तय सीमा में हो अन्यथा ब्याज समेत भुगतान हो। हिसार जिला के कपास के जिलो में बीटी कॉटन में गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान की जांच करने और उचित मुआवजे की मांग की है। प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि, आंधी, तूफान,बारिश, जलभराव, आगजनी ,सूखा आदि से फसल बर्बाद होने की स्थिति में ऑनलाइन आदि का चक्कर खत्म कर किसानों को जितना नुकसान होता है उसका मुआवजा देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएं।
7 अगस्त को शहीद किसान महेंद्र सिंह थाकन(कुलेरी)का शहादत दिवस पक्का मोर्चा धरना स्थल पर मनाया जाएगा।सभी किसान मजदूर साथी पक्का मोर्चा धरना स्थल पर पहुंचकर शहीद किसान महेंद्र सिंह थाकन को श्रद्धांजलि देंगे। 7 अगस्त को एसकेएम हिसार की मीटिंग करके आंदोलन का आगामी फैसला लिया जाएगा।
आज धरने पर राजीव मलिक वजीर बलारा, अनिल खान, राजबीर, सुरेंद्र मान, देवेंद्र सिंह लौरा, बाबा कृष्ण पाली, सुधीर सिंघवा, नसीब सिंह, रमेश मलिक, लीला ग्रेवाल, रमेश मलिक, राजेंद्र कोथ, शमशेर सिंह भेरिया, रणधीर प्रधान, जोगीराम राखी, सुंदर सिंह, राममेहर, गजेश, भूपेंद्र सैनी, ईश्वर सिंह सुंडावास, हरि प्रकाश, दर्शन ओला, कृष्ण गेदर, मीनू, नेकीराम पूनिया, मुख्तियार सिंह,क्षसतवीर झाझरिया, अमित, पृथ्वी सिंह, इंद्र सिंह मिरकां, सतवीर सिंह आदि शामिल रहे।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,
हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,
बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks