कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म
On the pretext of getting rid of her pain, the tantrik made the married woman victim of his lust and kept raping her for 8 years - Hisar News Today
तांत्रिक पहले पीड़िता के मानसिक परेशान भाई के संपर्क में आया
हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार जिले के एक गांव की विवाहिता के साथ राजस्थान का तांत्रिक घर के कष्ट दूर करने का झांसा देकर 8 साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। वह उसके भाई की मानसिक परेशानी दूर करने आया था। बाद में महिला से संपर्क हुआ। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान के तांत्रिक फतेहसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि हम तीन भाई-बहन हैं। मेरे भाई की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो वह मानसिक शान्ति के लिए राजस्थान के पिलानी की एक दरगाह पर गया था। मेरा भाई वहां करीब 10 महीने तक रहा। भाई की मुलाकात दरगाह में जयपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। वह व्यक्ति किसी तांत्रिक के संपर्क में था। मेरा भाई 10 महीने रहकर वापिस आ गया। उसके बाद दरगाह पर रहने वाला व्यक्ति मेरे भाई के साथ फोन पर बात करने लगा और वह भाई को कहता था कि मेरे पास बहुत बढ़िया शक्तिशाली तांत्रिक है।
महिला ने कहा कि मेरा भाई काफी समय से बीमार था। उसने सोचा कि इस समस्या का हल होता है तो उस तांत्रिक से मिल लेते हैं। फिर मेरा भाई तांत्रिक फतेह सिंह से मिलने राजस्थान चला गया। वह तांत्रिक वहां हर सप्ताह आता था। उस तांत्रिक ने मेरे भाई को हमारे घर की हर एक समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। फिर उस तान्त्रिक ने हमसे कहा कि तु हारे घर पर बहुत समस्या है।
वह वर्ष 2016 में अपने सहयोगी के साथ ईलाज करने हमारे घर आया। वे दोनों एक दिन हमारे घर रुके और कहा तु हारा सारा कष्ट दूर कर दूंगा। हमारे घर वालों ने कहा कि आप जल्दी समस्या का समाधान करें। वह 5 मई 2016 को दूसरी बार मेरे मायके में आया और मुझे वहीं बुलवा लिया। वह महीने में दो बार ईलाज के बहाने मुझे मायके बुलाता रहा और गलत तंत्र-मंत्र व टोटके कर मेरा यौन शौषण करता रहा। उसने 8 अक्तूबर 2016 को मेरे साथ पहली बार घर में दुष्कर्म किया था, तब में होश में नहीं थी। मैं बेइज्जती और परिवार वालों के खोने के डर से चुप रही। सदर थाना पुलिस ने तांत्रिक फतेह सिंह के गिलाफ केस दर्ज किया है।
हरियाणा की आज की ताजा खबर:-
हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा,
बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,
हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks