स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में ननिहाल आए गोहाना के युवक ने लगाया फंदा

youth from Gohana who had come to his maternal grandmother house in Hisar hanged himself - Hisar News Today 


हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार शहर के बारह क्वार्टर एरिया में रात को सोनीपत के गोहाना निवासी मोहित (20) ने पंखे में रस्सी का फंदा डाला और फिर उसमें झूलकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर झूलने से पहले मोहित ने अपने हाथ की नसें भी काटने का प्रयास किया गया था। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।







जानकारी के अनुसार मोहित रविवार को नानी राजबाला के पास बारह क्वार्टर एरिया में आया था। वह खाना खाने के बाद रात को मकान की तीसरी मंजिल पर सोने चला गया। नानी राजबाला सोमवार को सुबह करीब 6 बजे ऊपर गई तो मोहित मृत हालत में सोफे पर गिरा हुआ था और उसके गले में रस्सी का फंदा था। मौत होने के बाद फंदा टूट गया और वह नीचे आ गिरा। बाद में डायल 112 पर फोन कर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।






फंदे पर झूलने से पहले हाथ की नसें काटने का प्रयास किया

जानकारी के अनुसार मोहित ने फंदा लगाने से पहले ब्लेड से बाएं हाथ की नसें काटने का प्रयास किया। उसके हाथ पर कई जगह कट मिले और काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। उसने बाद में रस्सी का फंदा पंखे में डाला और उसमें झूल गया।


हरियाणा की आज की ताजा खबर:-

कष्ट दूर करने के बहाने तांत्रिक ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, 8 साल तक करता रहा दुष्कर्म,

बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर लूटी ओला कंपनी की कैब,

नारनौंद व हिसार के मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी, बारह क्वार्टर के श्मशान घाट में भी चोरी,

प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव, जींद में 30 हजार महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम नायब सिंह, लजीज व्यंजनों का स्वाद चखेंगी महिलाएं,

हिसार धरने से किसानों ने किया ऐलान, 7 अगस्त को मनाएंगे शहीद किसान का शहादत दिवस, 

बरवाला हलके के कोने-कोने से अपनी बेटी के कार्यक्रम में पहुंचना मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद : स्वीटी बूरा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का स्वागत करने पहुंचे दूर दराज से लोग,










कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |