धर्म भाई निकला दुष्कर्मी, मामा ने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया बहन की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
Dharmabhai turned out to be the rapist, Mama along with four friends gang-raped sister minor daughter - Ratia News
हरियाणा न्यूज, रतिया : फतेहाबाद के रतिया थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने धर्म भाई पर साजबाज का आरोप लगाते हुए 4 अज्ञात लड़कों पर उसकी नाबालिक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शहर थाना पुलिस ने नाबालिका की माता के बयानों के आधार पर धर्म भाई व अज्ञात लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर संबंधित नाबालिका की महिला पुलिस अधिकारियों की देखरेख में मैडीकल जांच करवाई जा रही है। नाबालिका के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।
महिला ने पुलिस को शिकायत देते बताया कि उसके गांव के साथ लगते अन्य गांव का एक युवक, जो कि उसका धर्म भाई बना हुआ है और उनके घर आना-जाना भी है। उन्होंने बताया कि पहले भी उसकी लड़की कई बार संबंधित धर्म भाई के घर रहने के लिए गई थी। गत अगस्त माह की रात्रि को उसका धर्म भाई उनके घर आया हुआ था और उसी रात्रि को उसका घर में विवाद हो गया था, जिसके चलते उसने अपनी लड़की को अपने धर्म भाई के साथ उसके घर भेज दिया था।
उन्होंने बताया कि इस रात्रि को करीब 10 बजे संबंधित धर्म भाई की पत्नी का उसके लड़के के पास फोन आया कि अभी तक भी उसका पति घर में नहीं आया है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। महिला ने बताया कि इसके पश्चात रात्रि को करीब 12.30 बजे वह तथा उसका लड़का धर्म भाई के घर में चले गए और अलसुबह 4 बजे तक उसके घर में ही बैठे रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी समय के दौरान ही वह उसकी लड़की को अपने घर कर लेकर आया था।
उन्होंने बताया कि जब उसने अपने धर्म भाई से उसकी लड़की को रात्रि के समय कहां लेकर गया था, के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके पश्चात वह अपनी लड़की को अपने घर में ले आई। महिला ने बताया कि घर में आकर जब लड़की से पूछा तो उसने ही बताया था कि रात्रि के समय उसका भाई उसे अपने घर न ले जाकर नजदीक के अन्य गांव के पुल के पास खेत की मोटर पर ही ले गया था तथा इसके बाद उसे मोटर पर अकेला छोड़कर वहां से चला गया था।
महिला ने बताया कि लड़की के अनुसार इतने में ही 4 नामालूम लड़के वहां पर आए थे और चारों ने ही बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया था और बाद में चले गए। इसके पश्चात ही उसका धर्म भाई उसे मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने घर वापस ले गया था। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की ने डर के मारे से ही कोई बात नहीं बताई थी और बाद में ही पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी तो पुलिस को शिकायत की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उसके धर्म भाई ने ही साजबाज करते हुए अज्ञात लड़कों के साथ गलत कार्य करवाया है, इसलिए कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने संबंधित धर्म भाई के अलावा अज्ञात लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित लड़की का मैडीकल करवाया जा रहा है और उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है, अगर जो भी दोषी होगा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks