हिसार पुलिस ने मंगलसूत्र छीनने वाले पर किया 5 हजार का इनाम घोषित, जेवरात व नगदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Hisar police announced reward of Rs 5,000 on the person who snatched the mangalsuter, two arrested in the case of theft of jewellery and cash - Hisar News Today
राजाराम गार्डन कैमरी रोड हिसार स्थित मकान से आभूषण और नकदी चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
इनाम की राशि अपराधी को गिरफ्तार करने और उसकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अपराधियों की संपत्ति की भी सूची पुलिस तैयार कर रही है। साथ पुलिस अपराधी की फरारी के दौरान उन्हें अपने ठिकानों पर शरण देने वालो के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि अपराधियो के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
सोने के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
थाना आजाद नगर पुलिस ने राजाराम गार्डन कैमरी रोड हिसार स्थित मकान से आभूषण और नकदी चुराने के मामले में दो आरोपियों सिंहमार कॉलोनी गंगवा निवासी वीरेंद्र उर्फ कुली और सुरेंद्र उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है।
मामले में जांचकर्ता एएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपियों ने अपने एक अन्य तीसरे साथी सहित 27 जुलाई 2024 की दोपहर राजाराम गार्डन कैमरी रोड हिसार स्थित मकान से आभूषण और नकदी चुराई थी। आरोपियों ने चोरी शुदा आभूषण बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों से कुछ नकदी बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है। गौरतलब है कि थाना आजाद नगर में राजाराम गार्डन कैमरी रोड हिसार निवासी पवन कुमार ने 27 जुलाई 2024 को उसके मकान से आभूषण और नकदी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks