स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिरसा जिले के युवक ने रेवाड़ी में लगाया फंदा, धारुहेड़ा की कंपनी में करता था नौकरी, आत्महत्या करने पीछे की जाने वजह

 youth from Sirsa district hanged himself in Rewari, he used to work in company in Dharuhera, know the reason behind his suicide - Rewari News Today  

 नौकरी से निकालने से परेशान अनमोल ने की आत्महत्या 


हरियाणा न्यूज रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी के धारुहेड़ा में एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक सिरसा जिले का रहने वाला था और धारूहेड़ा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन नौकरी जाने के बाद वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 







मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा जिले का रहने वाला अनमोल रेवाड़ी के धारूहेड़ा में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन महीने पहले अनमोल बीमार हो गया था और बीमारी से निजात पाने के लिए वो आराम करने अपने घर से सिरसा चला लगाया था। करीब दो सप्ताह घर रहने के बाद अनमोल जब वापस धारूहेड़ा आया सुबह अपनी ड्यूटी पर गया था तो उसे बताया गया कि उसकी नौकरी से निकाल दिया गया है। 






नौकरी चली जाने का गम अनमोल को अंदर ही अंदर सताने लगा और वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। अनमोल धारूहेड़ा की गोपाल कालोनी में एक किराए के मकान में रहता था। सोमवार शाम को अनमोल ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों ने अनमोल को फंदे पर लटके हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।







सूचना मिलते ही सेक्टर 6 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं अनमोल के आत्महत्या करने की सूचना उसके परिजनों को दी। मंगलवार को पुलिस में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। धारूहेड़ा पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अनमोल की आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच करने में लगी हुई है कि आखिरकार 10 12 दिन छुट्टी करने की वजह से अनमोल को नौकरी से क्यों निकाला गया इसकी भी जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |