स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गोहाना पुलिस थाने में पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागे चोर

 Thieves ran away after pushing a policeman in Gohana police station - Gohana News Today    


Haryana News, Gohana: गोहाना शहर थाना गोहाना से चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपित पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गए। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोपितों के भागने के तुरंत बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ देर बाद दोनों को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के विरुद्ध शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।







हवलदार सुनील ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को बाइक चोरी के मामले में आरोपित खटीक बस्ती के अभिषेक और विष्णु नगर के अमित को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। थाना परिसर में गेट के निकट अनुसंधान अधिकारियों का कमरा है।






 बुधवार शाम को उस कमरे में पुलिसकर्मी आरोपितों की सुरक्षा निगरानी में लेकर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक अमित खड़े हुए और पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भाग गए। इसके बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए कई टीमें क्षेत्र में उतरीं। कुछ समय बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |