उचाना क्षेत्र के गांव से विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर फरार
Married woman absconded with cash and jewellery from village in Uchana area - uchana Jind news
हरियाणा न्यूज, उचाना : उचाना क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता दवा लेने गई थी कि अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय घर से जरूरी कागजात सोने के जेवरात और करीब 10 हजार रुपए की नगदी अपने साथ ले गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव घोघड़ियां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी गुरुवार की सुबह अपनी दवाई देने के लिए शहर गई थी। जब दोपहर 12 बजे तक विवाह घर नहीं पहुंची तो उसने उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो उसने बताया कि वो साधन के इंतजार में गांव बड़ौदा बस स्टैंड पर बैठी हुई है। करीब 2 घंटे भी जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो उसने फिर से उसके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
पुलिस शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि जब उसका मोबाइल बंद मिला तो उसने आसपास के एरिया में अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उसने अपने तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर भी उसके बारे में पता किया परंतु वह वहां पर भी नहीं पहुंची। उसके बाद उसने अपने घर में रखे सामान को चेक किया तो देखा कि घर में रखे 10 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, कानों की बालियां सहित अन्य जेवरात गायब मिले। उसने इसकी शिकायत उचाना थाना पुलिस में दी तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks