रोहतक में तेजधार हथियार से वार कर युवक की हत्या, नाई की दुकान में हुआ झगड़ा, दो घायल
young man was killed in Rohtak by attacking him with sharp weapon, fight broke out in a barber shop, two injured - Rohtak News Today
हरियाणा न्यूज रोहतक : रोहतक जिले के गांव सुनारिया कला में नई की दुकान पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुए इस झगड़े में नई की दुकान में रखें तेज धार हथियार चले और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाएगा जहां पर डॉक्टरों द्वारा परमजीत नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक शहर के नजदीकी गांव सुनारिया कलां निवासी सुनील ने गांव में ही हेयर सैलून (नाई की दुकान) की हुई है। शुक्रवार को भी सुनील अपनी दुकान पर खोलकर कम कर रहा था कि उसका दोस्त परमजीत भी वहीं पर आ गया। जब दोनों बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे तो इसी दौरान गांव का ही अजीत नाम का योग भी वहां पर आ गया और बातों बातों में उनके बीच कहासुनी हो गई।
मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा बड़े विवाद में उसे समय बदल गया जब तीनों ने दुकान में दाढ़ी बनाने व बालों की कटिंग करने के लिए रखें गए तेजधार हथियार उठाकर एक दूसरे पर वार करने शुरू कर दिए। एक दूसरे पर इतने वार किए कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने जब तीनों को झगड़ते देखा तो बीच बचाव पर तीनों को अलग किया और उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने परमजीत नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनील और अजीत का उपचार शुरू कर दिया।
गांव सुनारिया में नाई की दुकान पर हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम गांव में पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks