पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : रोहतक में जहर देकर की गई थी युवती की हत्या
Postmortem report revealed: girl was killed by poisoning in Rohtak
पांच अगस्त को आइमटी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला था युवती का शव, पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी
Haryana News, Rohtak : रोहतक के आइएमटी थाना क्षेत्र में युवती के शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की हत्या जहर देकर की गई है और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। मामले में पहले ही आरोपित युवक की इंस्टाग्राम की चैट सामने आ चुकी है, जिसमें आरोपित ने युवती को अश्लील मैसेज भेज रखे थे और आरोपित ने युवती पर उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया था। मामले में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट आने के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में सामने आया है कि युवती की हत्या जहर देकर की गई है और दुष्कर्म भी किया गया है। अब हत्या व दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि सोमवार सुबह रोहतक की एक कालोनी निवासी महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में युवती के लापता होने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी 19 साल की बेटी रविवार सुबह सात बजे घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। युवती 12वीं कक्षा तक पढ़ी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks