स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गोधू गैंग का सरगना पुलिस रिमांड पर, भिवानी स्टैंड महम में दो लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार

 Godhu gang leader on police remand, arrested in case of murder of two people in Bhiwani stand Meham - Meham Rohtak News    


Haryana News, Meham : रोहतक के महम के भिवानी स्टैंड पर 16 अप्रैल को दिनदहाड़े दो लोगों पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इसमें गोधू व डीसी गैंग के बीच पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने गोधू गैंग के सरगना अंकित उर्फ गोधू पुत्र रणबीर निवासी निंदाना को सात अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। 







सीआइए-वन स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वजीर निंदाना पर गोलियां चलाई गई हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो व्यक्तियों को गोली लगी है, जिन्हें जीएच महम ले जाया गया। जहां डाक्टर टीम द्वारा वजीर पुत्र ताराचंद निवासी निंदाना को गोली लगने के कारण मृत घोषित किया गया। वजीर के भाई रामनिवास की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।







जांच में ये आया सामने

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 16 अप्रैल को शमशेर, वजीर, कृष्ण, दीपक व संजीत महम आये थे। शमशेर, वजीर व उसकी पत्नी घर का सामान खरीदकर भिवानी स्टैंड महम में पहुंचे थे। वजीर बस के इंतजार में खड़ा था। शमशेर पत्नी के साथ वहां से चल पड़ा। उसी समय गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। शमशेर ने देखा तो दो युवक वजीर पर गोली चला रहे थे। पास खड़ी गाड़ी में चार पांच युवक बैठे थे। अंकित उर्फ गोधू ने दोस्तों के साथ वजीर को गोली मारी। इसी दौरान बल्लु पुत्र इंद्र सिंह निवासी किशनगढ़ को भी गोली लगी।







निंदाना में चल रही है गोधू व डीसी में गैंगवार

पुलिस के मुताबिक निंदाना गांव में अंकित उर्फ गोधू और डीसी गैंग के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। इस गैंग में दोनों तरफ से छह लोगों की हत्या हो चुकी है। पिछले दिनों गोधू गैंग के तीन लोगों की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए मंगलवार को हुई वारदात को पुलिस कारण मान रही है।







आरोपित पर कई जिलों में 17 मामले दर्ज : मामले की

जांच सीआइए-वन स्टाफ सीनियर उप निरीक्षक मंजीत ने की। जांच के दौरान सात अगस्त को आरोपित अंकित उर्फ गोधू पुत्र रणबीर निवासी निंदाना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, स्नेचिंग, लूट, चोरी, मारपीट, अवैध हथियार आदि के 17 मामले दर्ज हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |