हांसी में आप की बदलाव रैली, आप नेता ने कहा आप की सरकार बनते ही हांसी को बनाएंगे जिला
AAP change rally in Hansi, AAP leader said that as soon as AAP government is formed, Hansi will be made district
सरकार बनते ही हांसी को बनाएंगे जिलाः डॉ. गुप्ता
Haryana News, हांसी: हांसी की अनाज मंडी में गुरुवार को आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाव रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता हरियाणा आप प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने की तथा पंजाब के संगरुर लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह उर्फ मीत हेयर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रैली का आयोजन आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र सोरखी द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आप नेता डॉ सुशील गुप्ता व सांसद गुरमीत सिंह ने कहा कि हांसी एक ऐतिहासिक महत्व वाला शहर रहा है लेकिन यहां बढ़ते अपराध और सरेआम फिरौती मांगने व गोलियां मारने तथा बदमाशी के चलते शहर के काफी संख्या में बड़े व्यापारी शहर को छोड़कर अन्य अन्य प्रदेशों में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि हांसी अपने आप अदभुत पूर्व इतिहास समेटे हुए हैं और किसी जमाने में राजधानी तथा जिला हुआ करता था लेकिन पिछले 13 वर्षों से हांसी को जिला बनाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस या भाजपा सरकार ने शहरवासियों की इस मांग को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप सरकार बनते ही हांसी को जिला बनाया जाएगा।
विधायक पर लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र सोरखी ने हांसी भाजपा विधायक पर शहर की जमीन हड़पने तथा शहर के सभी सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा शहर में विकास को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन थोड़ी सी बरसात के बाद विकास के नाम पर फोड़े जा रहे नारियल उपर आ जाते हैं और पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। वहीं शहर में कानून और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इस अवसर पर, आप युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, हिसार लोकसभा प्रभारी पवन फौजी, शमसेर सिंह, दलबीर किरमारा, संजय, धर्मवीर सिंह कुंगड़, इंदू शर्मा व रमेश कुमार रोहिला सहित काफी संख्या में आप पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks