नारनौंद-खांडा रोड़ से चोरी की बाइक सहित चोर गिरफ्तार, सफीदों से किया गया था बाइक चोरी
Thief arrested with stolen bike from Narnaund-Khanda Road, bike was stolen from Safidon - Hansi News
हरियाणा न्यूज, नारनौंद : हांसी पुलिस की स्पेशल टीम ने अगस्त के दौरान नारनौंद-खांडा रोड़ पर सुलचानी गांव के पास एक युवक को चोरी के बाइक सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद कर दिया है। पुलिस द्वारा ब्राह्मण किया गया बाइक जींद जिले के सफीदों से चोरी किया गया था।
स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गश्त कर रही थी कि जब पुलिस टीम नारनौंद खांडा रोड़ पर एक बाइक सवार पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकवाकर कागजात दिखाने को कहा। लेकिन बाइक सवार ना ही तो कोई कागजात दिखा पाया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। जब पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल के नंबरों और इंजन व चैसी नंबर से जांच की तो सामने आया कि यह मोटरसाइकिल जींद जिले के सफीदों से चोरी किया हुआ है और इसका मामला भी दर्ज है।
पुलिस ने बाइक सवार युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान निवासी सूरज पुत्र विजय के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को पुलिस कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करते हुए पूछा कि उसने कहां-कहां से बाइक चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks