Hansi News: हथकढ़ी शराब सहित नारनौंद में महिला गिरफ्तार, ढ़ाणी गुजरान से भी अवैध शराब सहित एक काबू
Hansi News: Woman arrested in narnaund with handmade liquor, one arrested with illegal liquor from Dhani Gujran
हरियाणा न्यूज, हांसी : नारनौंद थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथकढ़ी शराब सहित एक महिला को पकड़ने में सफलता हासिल है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 30 लीटर हथकढ़ी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नारनौंद थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव राजथल में एक महिला अपने घर से अवैध शराब ( हथकढ़ी ) बेचने की फिराक में और ग्राहक का इंतजार कर रही है। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो भारी मात्रा में अवैध शराब सहित पकड़ी जा सकती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मीना कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और छापेमारी के लिए गांव राजथल भेज दिया।
पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की तो वहां पर महिला के पास से 30 लीटर अवैध शराब ( हथकढ़ी ) बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान गांव राजथल निवासी द्रोपती पत्नी रामकरण के रूप में बताई। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में मुख्य सिपाही मीना देवी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध शराब की बिक्री करने की फिराक में है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को 30 लीटर अवैध शराब सहित काबू किया है।
वहीं हांसी सीआईए पुलिस ने अवैध शराब की दर्जनों बोतलों सहित एक व्यक्ति को काबू करने में कामयाबी हासिल हुई है। सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात मुकेश सिपाही पवन कुमार ने बताया कि अगस्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब की 96 बोतलों सहित पकड़ा गया है आरोपित के खिलाफ सदर थाना हांसी में मामला दर्द करके आगामी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव ढाणी गुजरान निवासी अमर पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks