स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के बरवाला में 4.716 किलोग्राम गांजा सहित एक काबू, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर 32 का चालान

 One arrested with 4.716 kg ganja in Barwala of Hisar, 32 challaned for violating traffic rules - Hisar News Today 


हिसार पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गो पर चलाया लेन ड्राइविंग को लेकर जागरूकता अभियान, लेन नियमों की अवहेलना पर किए चालान - पुलिस अधीक्षक हिसार           

     Haryana Newsहिसार : नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की एबीवीटी पुलिस टीम ने गांव खरक पूनिया से एक व्यक्ति को 4.716 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के उद्देश्य से लेन ड्राइविंग व गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए हिसार पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा जिले के मुख्य मार्गों के अलग-अलग स्थानों पर की गई चैकिंग के दौरान भारी वाहनों द्वारा लेन के नियमों का उल्लंघन किए जाने पर 32 वाहनों के चालान किए गए है।





    उप निरीक्षक फूल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव खरक पूनिया से एक व्यक्ति को पॉलिथीन की थैली सहित काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव खरक पूनिया निवासी जगदीप उर्फ काला बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त जगदीप उर्फ काला के कब्जे से पॉलिथीन की थैली में 4.716 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा को कब्जा पुलिस लेकर जगदीप उर्फ काला के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया।







लेन बदलने से पहले करे टर्न इंडिकेटर का प्रयोग

   पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा व सुरक्षित सफर के लिए हिसार पुलिस का अभियान जारी रहेगा। लेन बदलना एक ही दिशा में दो या उससे ज़्यादा लेन वाली सड़कों पर एक लेन से दूसरी लेन में जाने की एक सरल प्रक्रिया है। वाहन चालक किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने, किसी पार्क किए गए वाहन या अवरोध से बचने के लिए लेन बदलते हैं। बिना सोचे-समझे लेन बदलना न केवल वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ख़तरा है बल्कि असुरक्षित और असावधान लेन परिवर्तन खराब और असावधान ड्राइविंग है। 








उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लेन ड्राइविंग तथा गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिआफ़ नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी। लेन ड्राइविंग के दौरान धीमी गति से चलने वाले सभी वाहन जैसे ट्रक, बस आदि को बाई लेन में रहना चाहिए। तेज गति से चलने वाले वाहनों को दाई लेन में चले। जब भी वाहन चालक लेन बदले तो कुछ सेकंड पहले हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों, लेन ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। 






ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने वालो पर कार्रवाई

   पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो को आगाह करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त कारवाई सुनिश्चित करेगी।  ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर कार या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों, ट्रिपल राइडिंग, अंडर एज ड्राइविंग, बिना हेलमेट, गलत लेन में ड्राइविंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और गलत जगह पार्किंग करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। क्योंकि यातायात नियमों की अवहेलना करने की वजह से दूसरे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न  करे और ट्रैफिक नियमो का पालन करे। अभिभावक बगैर लाइसेंस व कम उम्र वाले बच्चों को हरगिज वाहन न चलाने दे। ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने वालो के खिलाफ हिसार पुलिस नियमनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |