स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी

Sports calendar of Haryana state level school sports competition released 2024-25   - Haryana Sports news today  


हरियाणा न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 1 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर को समाप्त होगी। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न 30 खेलों में खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। इनमें 20 ओलंपिक में शामिल खेल, जबकि 10 नॉन ओलंपिक खेल शामिल है। प्रतियोगिताए अंडर-14, 17 व 19 अलग-अलग आयु वर्ग की लड़के व लड़कियों की होगी।








हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी गई है। सरसा जिला को लड़कों की स्विमिंग, नेटबॉल व जूडो खेल की मेजबानी मिली है। सरसा में यह प्रतियोगिताए 10 सितंबर से 12 सितंबर के बीच में होगी। वहीं ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताए 16 अगस्त से 27 अगस्त के मध्य कराने के निर्देश दिए गए है तथा 30 अगस्त तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का परिणाम तैयार सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेलक हरबंस सिंह ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। यह प्रतियोगिताए एक सितंबर से शुरू होगी। सरसा जिला को लड़कों की स्विमिंग, नेटबॉल व जूडो खेल की मेजबानी मिली है।







करके निदेशालय भेजने के निर्देश दिए है। साथ ही जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक खेल की खेल प्रतियोगिताए जरूर कराई जाए तथा खिलाड़ियों का जन्म तिथि प्रमाण पत्र वैरीफाई करना सुनिश्चित करें। वहीं अंडर-11 प्राइमरी स्कूल की प्रतियोगिताए ब्लॉक व जिला स्तर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी सुविधा अनुसार 27 अगस्त तक करवा सकते है। इसके पश्चात जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद द्वारा अपनी सुविधा मुताबिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |