स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में ब्लैकमेलिंग से तंग व्यक्ति ने लगाया फंदा, मारपीट से परेशान विधवा ने निगला जहर

 Jind News Today: man fed up of blackmailing hanged himself, widow troubled by beatings swallowed poison


हरियाणा न्यूज, जींद : जींद शहर के नजदीकी गांव अमरहेड़ी में महिला तथा उसके परिजनों द्वारा ब्लैमेलकिए जाने से खफा व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के लगभग डेढ़ साल से रिलेशन थे। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर महिला, उसके पति तथा बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






 गांव अमरहेड़ी निवासी आजाद (28) ने संदिग्ध हालात में अपने घर पर बने चौबारे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक उसे फांसी के फंदे से उतारा जाता तब उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा फोरेंसिक एक्सर्पट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।






 मृतक के भाई सतीश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आजाद गांव में आटा चक्की चलता था। गांव अहिरका निवासी महिला से आटा चक्की पर उसके भाई की दोस्ती हो गई थी। जिसके चलते उसके घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। उसने आजाद को समझाते हुए औरत के अच्छी न होने की बात कही थी। आजाद ने महिला के पास अशील फोटो होने तथा ब्लैकमेल करने के बारे में बताया था।







मारपीट से खफा महिला ने जहर निगल की आत्महत्या

जींद जिले के गांव लिजवानाखुर्द में महिला ने मारपीट से खफा होकर जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। गांव लिजवानाखुर्द निवासी राजवंती (40) ने गत दिवस संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई सिलानी गेट झज्जर निवासी रोहताश ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा रामनिवास की लगभग 20 साल पहले मौत हो चुकी है। गत 7 को उसकी बहन ने रवि से रुपये मांगे थे। जिस पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। गत दिवस जब वे राजवंती से मिलने पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। रोहताश ने आरोप लगाया कि रवि, शिव, सन्नी राज से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |