स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूलों में गुड मॉर्निंग नहीं, जय हिंद से करना होगा अभिवादन, सरकार ने दिए आदेश, इस दिन से शुरू होगा जय हिंद से अभिवादन

 No good morning in schools, we will have to greet with Jai Hind, government has given orders, greeting with Jai Hind will start from this day - Haryana education news today


 15 अगस्त से स्कूलों में छात्र बोलेंगे जय हिंद


हरियाणा न्यूज,  चंडीगढ़: स्कूली छात्रों को प्रतिदिन राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित करने और समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान के लिए अब स्कूलों में गुड मॉर्निंग के स्थान पर छात्र जय हिंद के रूप में अभिवादन करेंगे। इस सबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं व स्कूल प्रभारियों को पत्र जारी कर 15 अगस्त से स्कूलों में जय हिंद का अभिवादन शुरू करने के निर्देश जारी किए है। 







बता दें कि 'Jai Hind' का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज ( Azad Hind foj ) का गठन किया तथा 'जय हिंद' का नारा दिया। स्वतंत्रता के बाद 'जय हिंद' को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अभिवादन के रूप में अपनाया गया जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।





'जय हिंद' के अभिवादन का स्कूलों में महत्व

'जय हिंद' अभिवादन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की एक मजबूत भावना पैदा करता है। यह प्रत्येक भारतीय के रूप में उनकी पहचान और देश के भविष्य में संभावित योगदान का नैतिक स्मरण करवाता है। दूसरा देशभक्ति पूर्ण अभिवादन 'जय हिंद' भारत देश और उसके मूल्यों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करता है। यह छात्रों को स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों की प्रशंसा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा एकता को बढ़ावा मिलता है। 'जय हिंद' क्षेत्रीय, भाषायी और सांस्कृतिक मतभेदों से परे है जो विविध पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के मध्य एकता को बढ़ावा देता है। वहीं 'जय हिंद' के अभिवादन से अनुशासन और सम्मान को बढ़ावा, अनुशासन, परंपरा के प्रति सम्मान, प्रेरणा, भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, एकजुट करने वाली शक्ति को बढ़ावा मिलेगा।







जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम ने बताया कि निदेशालय की ओर से स्कूली बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 अगस्त से गुड मॉर्निंग के स्थान पर 'जय हिंद' से अभिवादन होगा। इस संबंध में सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए गए है।





आपको बता दें कि 90 के दशक से पहले जब निजी स्कूलों का बोलबाला नहीं था तो सरकारी स्कूलों और कॉलेज में जब अध्यापक छात्रों की हाजिरी लेते थे तो छात्र जय हिंद बोलकर अपनी उपस्थिति दर्कज रवाते थे। लेकिन जैसे-जैसे देश में निजी स्कूलों का ग्राफ बढ़ता गया वैसे-वैसे जय हिंद का नारा शुक्ला में अभिवादन से दूर होता चला गया। निजी स्कूलों में जय हिंद की बजाय गुड मॉर्निंग से अभिवादन शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसको सरकारी स्कूलों में भी बोला जाने लगा। आपको बता दे की 90 के दशक से पहले सरकारी स्कूलों में अध्यापिकाओं को छात्र बहन जी कहते थे और पुरुष अध्यापकों को मास्टर जी के नाम से जाना जाता था परंतु निजी स्कूलों के चालान के बाद बहन जी और मास्टर जी का शब्द गायब हो गया। जिसके बाद मास्टर जी सर जी बन गए और बहन जी की जगह मैडम जी ने ले ली।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |