क्रिकेट वर्ल्डकप मैच के नाम पर ठगी, क्रिकेट मैच की टिकट व सस्ते दामों में आई फोन दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपित गिरफ्तार
Fraud in the name of Cricket World Cup match, fraud in the name of providing cricket match tickets and iPhone at cheap prices, accused arrested - Hisar News Today
सवा लाख से अधिक की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार साइबर थाना पुलिस ने क्रिकेट वर्ल्डकप मैच के टिकट और सस्ते दामों में आई फोन दिलाने के नाम पर की गई 1 लाख 35 हजार की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी आकाश के रूप में हुई है। एसआई जितेंद्र ने बताया कि आरोपी आकाश की मुलाकात शिकायतकर्ता की बेटी के साथ वाराणसी में 6 जुलाई 2023 को हुई। आरोपी ने उसे अहमदाबाद में होने वाले भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के टिकट सस्ते दामों में दिलवाने का ऑफर दिया।
शिकायतकर्ता की बेटी ने आरोपी के कहने पर 28 हजार रुपये में चार टिकट बुक करवाई और आरोपी के अकाउंट में 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। क्रिकेट मैच के टिकट बुक नही होने पर शिकायतकर्ता ने आरोपी से पैसे वापस मांगे जिस पर आरोपी ने कहा कि वह एप्पल कंपनी में काम करता है और आई की फोन 15 मैक्स सस्ते में दिलवा देगा। इस पर शिकायतकर्ता की बेटी ने आरोपी के पास 1 लाख 7 हजार 920 रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से कई बार बात की परंतु आरोपी ने न तो फोन भेजा और न ही पैसे वापस दिए। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के मैच के टिकट दिलाने और सस्ते आई फोन का झांसा देकर 1 लाख 35 हजार 920 रुपये की। इसके बारे शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर साइबर थाना में केस दर्ज किया।
तबीजी और कान की बाली चोरी में दो काबू
हिसार। आदमपुर पुलिस ने सोने की तबीजी और कान की बाली चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सदलपुर निवासी अनिल कुमार और अजय कुमार शामिल है। उप निरीक्षक घनश्याम ने बताया कि इस संबंध में सदलपुर निवासी महिला कोरमल ने उसके घर से सोने की तबीजी और कान की बाली चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने तबीजी और कान की बाली बरामद है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks