Sonipat News Today: महिलाओं के झगड़े में फायरिंग, मामला दर्ज
Sonipat News Today: Firing in fight between women, case registered
हरियाणा न्यूज सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के राई थाना क्षेत्र के गांव जठेड़ी में महिलाओं के बीच हुए गाली-गलौज में भाई को समझाने गए ग्रामीण पर गोली चला दी गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जठेड़ी निवासी धनबीर ने बताया कि वह पांच भाई है। उनके छोटे भाई राजेश का घर उनके घर के साथ है। राजेश की पत्नी के साथ उनकी पत्नी की कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों में गाली-गलौज हो गई थी। इसका पता लगने पर वीरवार को उन्होंने व बड़े भाई महावीर ने मामले को सुलझाने के लिए अपने भाई राजेश को बुलाया था। वह महावीर के घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान राजेश उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उनके बड़े भाई महावीर उसे समझा कर अपने घर के अंदर चले गए। राजेश उन्हें गाली देता रहा। इसी बीच राजेश ने उन्हें धमकी दी और घर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर ले आया। उसने रिवाल्वर उन पर तान दी। जिस पर वह अपनी जान बचाने को घर की तरफ भाग लिये। उन्हें पीछे दो बार गोली चलने की आवाज आई। वह घर में घुस गए। इस पर राजेश ने धमकी दी कि आज तो बच गया, आगे जान से मार देगा। राजेश ने उन्हें मारने की नियत से गोली चलाई है।
पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई योगेश खत्री की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने के साथ ही उसे अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks