स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राहुल-खड़गे का संदेश लेकर नारनौंद रैली में पहुंचेगी सैलजा, नारनौंद अनाज मंडी में रविवार को होगी कांग्रेस जनसंदेश जनसभा

 Selja will reach Narnaund relli with Rahul-Kharge message - Hansi News Today    

भाजपा के 10 साल के कुशासन से अवगत कराएंगी कुमारी सैलजा


हरियाणा न्यूज, नारनौंद  : कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी सैलजा आज नारनौंद आएंगी। वे स्थानीय अनाज मंडी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जनता को भाजपा के 10 साल के कुशासन से अवगत कराने के साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश भी पहुंचाएंगी। जनसभा का संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ अजय चौधरी को बनाया गया है।










डॉ चौधरी ने बताया कि जनसभा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अनाज मंडी में 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। रैली में आने वाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए वॉलंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं, ताकि यहां जुटने वाली भीड़ हरियाणा की भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा को आराम से सुन सके। डॉ चौधरी ने बताया कि देश-प्रदेश की जनता भाजपा के 10 साल के कुशासन से तंग है। इन्होंने लोगों के साथ छल किया है। झूठ व जुमलों की राजनीति की है। किसानों के साथ ठगी की ही है। प्रदेश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं बचा है, जिसे भाजपा ने धोखा न दिया हो। कुमारी सैलजा इनकी विफलताओं के बारे में जनता को विस्तार से बताने के साथ ही कांग्रेस की सोच और प्राथमिकताओं से लोगों को अवगत कराएंगी।








डॉ अजय चौधरी ने कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा की करतूतों को समझ चुके हैं, इसलिए इन्हें लोकसभा चुनाव में आधे पर समेट दिया। मनोहर लाल को हटा कर नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाने से भी भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ। भाजपाई भले ही विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदल लें, लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। 10 साल के दौरान इनके द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णयों व इनसे जनता को हुए नुकसान के बारे में कुमारी सैलजा जनसभा में विस्तार से जानकारी देंगी।










 डॉ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत हो रही यह जनसभा नारनौंद की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने का काम करेगी। इसमें जुटने वाली किसान, कमेरे, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़े, युवा, व्यापारी व महिलाओं की भीड़ नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम करेगी। इस जनसभा के माध्यम से भाजपा और उसकी सरकार को संदेश दिया जाएगा कि अब वे नारनौंद के लोगों को बहका कर वोट हासिल नहीं कर सकते। यहां के लोग अपना राजनीतिक तौर पर जागरूक हैं और भाजपाइयों के बहकावे में नहीं आएंगे।






डॉ अजय चौधरी ने कहा कि जनसभा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों की संख्या हजारों तक पहुंचने का अनुमान है, इसलिए पार्किंग के स्थान पहले ही चिन्हित कर दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को रैली स्थल पर कोई परेशानी न हो, इसलिए वॉलंटियर्स मदद के लिए मौजूद रहेंगे। जुटने वाली भीड़ के हिसाब से नारनौंद की रैली लंबे समय तक राजनीतिक लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रहेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |