खरखौदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दिल्ली पीपली टोल प्वाइंट पर हुआ हादसा
Bike rider died after being hit by an unknown vehicle in Kharkhoda, accident happened at Delhi Peepli toll point - Jind news Today
हरियाणा न्यूज टूडे, खरखौदा : हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा स्थित पीपली टोल प्वाइंट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार ड्राइवर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पीपली गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव पिपली निवासी मोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई 24 वर्षीय अनिल कुमार फिरोजपुर के अशोक कुमार के पास ड्राइवर की नौकरी करता था और रात को करीब 10: 30 बजे उन्हें सूचना मिलेगी तितली दिल्ली रोड पर स्थित टोल पॉइंट के पास अनिल का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अनिल को लेकर कुश्ती पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोनू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह अपने परिजनों के साथ पिपली टोल पॉइंट पर पहुंचा तो वहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने बताया कि जब अनिल अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहा था तो पीपली टोल पॉइंट पर पीपली गांव की तरफ से आए एक हमने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण अनिल बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर अपने वाहन सहित मौके से भाग गया।
इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल ने बताया कि अगस्त के दौरान सूचना मिली थी कि पीपली टोल पॉइंट के पास एक्सीडेंट हो गया है और इसमें एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks