बधावड़ गांव में एससी युवक को बंधक बनाकर मारपीट, भीम आर्मी ने निकाली शव यात्रा
SC youth was held hostage and beaten up in Badhawar village, Bhim Army takes out his funeral procession - Barwala News Today
बरवाला के अग्रसेन चौक पर नारेबाजी करके फूंका सीएम का पुतला
हरियाणा न्यूज बरवाला : हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के नजदीकी गांव बधावड़ में अनुसूचित जाति के एक नाबालिग लड़के को खेतों में बंधक बनाकर मारपीट करने व करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी कार्यालय बरवाला में भीम आर्मी, दलित अधिकार मंच व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया। इस दौरान इन प्रदर्शनकारियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के पुतले को साथ में लेकर डीएसपी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक शव यात्रा निकाली और पुतला फूंका।
भीम आर्मी बरवाला अध्यक्ष बीरबल ने कहा कि बरवाला पुलिस खुद आरोपितों को बचाने में लगी हुई है। इसी वजह से आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इसके बाद सभी आन्दोलनकारी बरवाला थाने के सामने धरने पर बैठ गए। थाने के सामने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें बताया कि अभी सभी नामजद आरोपित घर से चल रहे है, टीमें बनाकर सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मोके पर भीम आर्मी बरवाला अध्यक्ष बीरबल बरवाला, महासचिव बिंटू, सचिव दीपक, उकलाना प्रभारी राजमल, पंचग्रामी प्रधान रामभगत, कुलदीप दहिया समाजसेवी, दिनेश सरसोद, रामदेव रंगा, प्रवेश देवीगढ पूनिया, गाव बधावड़ से संजय, पताशो, सुनीता, महेंद्र, कांता, सुमन, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विरोध की दी चेतावनी
भीम आर्मी के लोगों ने अन्य आरोपितों के नाम भी थाना प्रभारी को लिखवाए और कहा कि अन्य आरोपितों जिनके नाम आपको दिए है उनको भी राउंड अप करके गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया की 18 अगस्त से पहले पहले सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी। आंदोलनकारी लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर तय समय पर गिरफ्तारियां नहीं हुई तो आने वाले दिनों में हिसार के अंदर हरियाणा के मुख्यमंत्री को सभी लोग एकजुट होकर काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks