स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

झज्जर पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पुलिस रिमांड में आरोपित ने खोले राज

 Jhajjar Police solved the mystery of blind murder, accused revealed the secrets during police remand - jhajjar blind murder case        

2 महीने पहले हुई लड़ाई झगड़े की रंजिश बनी मौत का कारण


हरियाणा न्यूज झज्जर : झज्जर पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करके शव को झाड़ियों में छिपाने के मामले में हत्या के कारणों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए रविवार को लघु सचिवालय झज्जर में ए.सी.पी. क्राइम झज्जर शमशेर सिंह ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर बी सतीश बालन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन व पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार के दिशा निर्देशन में उपरोक्त मामले में थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई।









उन्होंने आगे बताया कि थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से आगे सड़क के सतर में एक डैड बॉडी पड़ी हुई है। जिस सूचना पर थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर डैड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल झज्जर में रखवा दिया गया। मृतक की पहचान के लिए झज्जर पुलिस के अलग-अलग टीमों ने शहर में जाकर फोटो के माध्यम से मृतक का पता किया तो मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र हरि सिंह निवासी सिलाना हाल रहणिया कॉलोनी झज्जर के तौर पर की गई। 






शिकायतकर्ता तिलक पुत्र जयप्रकाश निवासी भट्टी गेट झज्जर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। 5 अगस्त 2024 की शाम को वह अपने खेत में जा रहा था जब वह उसके ताऊ के खेत सिलाना सड़क पर पहुंचा तो वहां पर उसे खेत की रेडीमेड दीवार के पास सड़क संतर में झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके पास जाकर देखा तो उसे चोटे लगी हुई थी।





 2 दिन के रिमांड में आरोपित ने खोले राज 

मामले की सूचना मिलने पर थाना शहर झज्जर में हत्या का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। जिस पर थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय पुत्र लक्ष्मण निवासी भंडरा जिला महोबा उत्तर प्रदेश हाल किराएदार कच्चा बाबरा रोड झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत झज्जर में पेष्ठ करके पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी काफी समय से मौके की तलाश में था और उसने 4 अगस्त की रात को मृतक कृष्ण को पहले शराब पिलाई फिर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से वार किया और परने से गला दबाकर कुष्ण की हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी से मृतक की मोटरसाइ‌किल, वारदात में प्रयोग पत्थर ईंट व परना बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज उसे झज्जर की अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |