Gurugram Accident News: ट्रक के नीचे फंसी बाइक, 50 मीटर तक घिसटते ले गया ट्रक, दो युवकों की मौत
बिलासपुर चौक के पास हादसा, ट्रक छोड़कर चालक भागा
हरियाणा न्यूज, गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में बिलासपुर स्थित दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली ( Delhi Jaipur highway road accident) 8 की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बहोड़ा कला के विपुल अपने दोस्त पटौदी के वार्ड दस के अभय जीत चौहान के साथ बाइक से शनिवार शाम बिलासपुर गए थे। जब वे वापस घर जा रहे थे बिलासपुर चौक से आगे सीएनजी पंप के पास दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है। विपुल और अभयजीत पढ़ाई करते थे। हादसे के बाद विपुल के बड़े भाई ने बिलासपुर थाने में आरोपित ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks