Kharkhoda News : पानी चोरी रोकने पर बेलदार पर दरांती से हमला
Kharkhoda News: Beldar attacked with sickle for stopping water theft
हरियाणा न्यूज खरखौदा : हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव में नहरी पानी की चोरी रोकने पर सिंचाई विभाग की टीम पर हमले के आए दिन मामले सामने आ रहे है। सोनीपत जिले के गांव जटोला में एक पिता-पुत्र ने सिंचाई विभाग की टीम पर हमला कर दिया और बेलदार की उंगलियों पर दरांती मार दी। पुलिस ने बेलदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलदार संजय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भटगांव के संजय का कहना है कि वह सिंचाई विभाग में बेलदार है, राई डिवीजन में काम करते हुए वह जेई संजय कुमार के साथ ही फिल्ड स्टाफ अजय, अजीत, ओमबीर, संजय व मुकेश साथ जटोला माइनर की चेकिंग करने निकले थे। इस दौरान जटोला में एक किसान माइनर में पाइप लगाकर पानी चोरी करता मिला। इस पर उन्होंने पाइप हटाने का प्रयास किया तो आरोपित किसान रोहित व उसके पिता अशोक ने उन पर हमला कर दिया। जान से मार देने की धमकी देने के साथ-साथ पैसे लेने का झूठा आरोप भी लगाया। इसके बाद उसके हाथ पर दरांती से हमला कर उसे घायल कर दिया।
खरखौदा पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही अन्य धाराओं के तहत आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि छह दिन पहले भी पिपली गांव में इसी प्रकार का एक मामला सामने आ चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks