स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Sirsa News Today: नहर में नहाते समय 10th कक्षा के छात्र सहित डूबने से दो की मौत

 

Sirsa News Today: Two people including 10th class student died due to drowning while bathing in the canal

नहर में रस्से डालकर युवकों की तलाश करते हुए डेरा सच्चा सौदा सिरसा के गोताखोर (इंटरनेट मीडिया)          

Haryana News Sirsa : देसुमलकाना गांव से गुजरने वाली भाखड़ा नहर में रविवार को दोपहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। डेरा सच्चा सौदा सिरसा ( Dera Sacha Sauda Sirsa) के सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान कालांवाली निवासी 16 वर्षीय रणजीत सिंह और पंजाब के फूलो खारी निवासी 18 वर्षीय बीरू सिंह के रूप में हुई है।






सूत्रों के अनुसार भाखड़ा नहर के हेड पर नहा रहा कालांवाली का युवक रणजीत सिंह जब डूबने लगा तो पास खड़े बारू सिंह उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद दोनों पानी में डूब गए, वहां पर खड़े अन्य लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद डायल 112 की टीम और कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण व Dera Sacha Sauda Sirsa के अनुयायियों ने नहर में रस्सी डालकर व जाल बिछा कर दोनों युवकों को तलाश करने के लिए अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे बाद दोनों को ढूंढ़ निकाला गया परंतु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।








दसवीं का छात्र था रणजीत वारू 12वीं पास था

गांव कालांवाली के पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह ठानी का पौत्र रणजीत सिंह कालांवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। वहीं मृतक बारू सिंह फूलो खारी में 12वीं कक्षा पास करने के बाद कनकवाल रिफाइनरी में काम करता था। दोनों युवक रविवार को नहर में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |