स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Bhiwani News Today : बापोड़ा गांव के युवक को अगवा कर होटल ले गए उल्टा लटका लाठी-डंडों से पीटा

Bhiwani News Today: youth from Bapodra village was kidnapped and taken to hotel, hung upside down and beaten with sticks


Bhiwani Haryana News : भिवानी जिले के गांव बापोड़ा निवासी एक युवक को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर लिया और उसे होटल में बने एक कमरे में ले गए। जहां उसको रस्सी से बांध दिया और बेरहमी से लाठी डंडों से मारपीट की। आरोपित उसे अधमरा करके गांव के टैंक चौक के पास फेंककर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।








सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी रमेश ने बताया कि शुक्रवार रात का उसका 23 वर्षीय बेटा विशाल घर पर नहीं मिला। वह अपने बेटे को ढूंढने के लिए घर से निकल गया। जब वह गांव के टैंक चौक पर पहुंचा तो उसका बेटा खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके हाथ, पैर, कमर, चेहरे पर काफी चोट मारी हुई थी और खून भी निकल रहा था। 








जब उसने विशाल से पूछा तो उसने बताया कि फ्रेंडस होटल के मालिक नवीन, ललित ओर उनके दोस्त अजय, आशीष उर्फ ढक्कन उसे जान से मारने की नियत से गांव के बस स्टैंड से बाइक पर बैठकर अपने होटल के पीछे खाली कमरे में ले गए। चारो ने उसे रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। स्वजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |