बरवाला में अभय चौटाला ने भाजपा कांग्रेस पर साधा निशाना, बसपा नेता कार्यकर्ताओं को दे गए बड़ा संदेश
Abhay Chautala targeted BJP and Congress in Barwala, BSP leader gave big message to the workers - Barwala Hisar News
सरकार बनने पर भाजपा-कांग्रेस से लेंगे 20 साल का हिसाब : अभय चौटाला
हरियाणा न्यूज बरवाला : हिसार जिले के बरवाला की कपास मंडी में सोमवार को आयोजित इनेलो- बसपा गठबंधन के लोकसभा स्तरीय साझा कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय चौटाला बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस के 10 और भाजपा के 10 यानी 20 सालों का हिसाब लिया जाएगा।
अभय चौटाला ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी की दस सालों से प्रदेश में सरकार है। चुनाव नजदीक आने पर सीएम सैनी वायदे और घोषणाएं कर रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो इस सरकार के सभी फैसले पलटने का काम करेगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही पार्टी के दूसरे सीएम ने पहले वाले सीएम के फैसले को पलटने का काम किया है। इससे साबित होता है कि पूर्व सीएम ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिली हुई है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुडा बीजेपी से दस साल का हिसाब मांग रहे हैं। पहले हुड्डा प्रदेश की जनता को हिसाब दें कि किस प्रकार से उन्होंने प्रदेश को लूटने का काम किया है।
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश का मतदाता बीजेपी और कांग्रेस दोनों से दुखी है। दोनों ने लोकसभा चुनाव में नूरा कुश्ती की थी। इस मजबूत कार्यकर्ता सम्मेलन से साफ हो गया है कि हरियाणा में आज भी बसपा-इनेलो का कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है। हरियाणा सरकार किसानों को एमएसपी और कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने का जो वादा कर रही है अब वह सिर्फ चुनावी जुमले हैं लोग अब इनके बहकावे में नहीं आएंगे। अभय चौटाला ने कहा कि हम हर हाल में हरियाणा में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन किसान-मजदूर का गठबंधन है।
बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि आने वाला समय बसपा और इनेलो गठबंधन का है। उन्हें लगता है कि बसपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में इनेलो का कार्यकर्ता भी कमर कस चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर गठबंधन की सरकार बनेगी। संयुक्त गठबंधन की सरकार बनते ही इनेलो व बसपा के चुनावी घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा। आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है वह 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवा रही है। यदि भाजपा सरकार ने 2014 से अब तक हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया होता तो इतने लोगों को मुफ्त में राशन नहीं बांटना पड़ता।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते जनता की आवाज नहीं उठा पा रही। इनको सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो इनसे शिक्षा, रोजगार के नाम पर सवाल करें। कहा कि हमारे 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। दो लाख पद खाली हैं। सरकार कौशल विकास निगम चलाकर कच्ची भर्ती कर रही है, ताकि नियमित भर्ती कर आरक्षण न देना पड़े। कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी तो यूपी की बसपा सरकार की तर्ज पर दोगुने रोजगार दिए जाएंगे।
इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, इनेलो राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह स्याहड़वा, महिला प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, जिला प्रधान सतबीर सिसाय, महासचिव राजेश गोदारा, प्रदेश प्रवक्ता अन्नू सूरा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव राजा, सतनारायण मंगाली, होशियार खान, ललित टाक, बलराज सभ्रवाल, कलीराम खेदड़, सतपाल काजला, सुभाष टाक, होशियार सिंह गिल, राजू तलवंडी, सुरेंद्र पवार व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ, बसपा प्रदेश प्रभारी रणधीर बैनीवाल, प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल, प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, प्रदेश सचिव बलबीर मुंडे, जिलाध्यक्ष रामफल बौद्ध, जिला प्रभारी रामदिया खेड़ी व हरि सिंह बगला आदि भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks