14 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे फायर कर्मचारी, कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Fire employees will protest on August 14, employees accused the government of harassing them - narnaund news
फायर व पालिका की मांगो के पत्र जारी न करने के विरोध में किया प्रदर्शन
हरियाणा न्यूज नारनौंद : नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर कर्मचारियों की मांगों को लेकर निकाय मंत्री सुभाष सुधा के साथ बातचीत होने के बावजूद भी कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए प्रदेश सरकार तरह के हथकंडे अपना रही है। फायर विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी कर कहा है कि अगर कोई भी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर फायर कर्मचारी में रोज बना हुआ है और कर्मचारियों ने 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपयुक्त को ज्ञापन सपना का निर्णय लिया है। किसी को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ और फायर कर्मचारी की एक मीटिंग का आयोजन नारनौंद में किया गया। उक्त शब्द उपप्रधान जसबीर श्योकंद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फायर व नगर पालिका के कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला उप-प्रधान नरेश कुमार व मंच संचालन फायर राज्य उप-महासचिव देवेन्द्र लोहान ने किया। अग्निशमन विभाग के राज्य उप-प्रधान जसबीर श्योकंद ने संबोधित करते हुए बताया कि 7 अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ व फायर के डेपुटेशन के साथ निकाय मंत्री सुभाष सुधा के बीच में मांगो का समझौता हुआ था। लेकिन अग्निशमन विभाग के मांग पत्र पर मन्त्री के द्वारा कोई बातचीत नहीं की गई। मन्त्री के द्वारा आश्वासन दिया गया कि फायर के मांगो के बारे मे 10 तारीख तक मुख्यमंत्री के साथ बातचीत का समय दे दिया जाएगा। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए समय नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने की बजाय उसके विपरीत 9 अगस्त को अग्निशमन महानिदेशक के द्वारा फायर के कर्मचारी अगर हड़ताल में शामिल होते हैं। तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का धमकी भरा पत्र जारी किया गया। जिसके कारण फायर के कर्मचारियों में काफी रोष है। इसके विरोध में 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में फायर के कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पर इस पत्र की प्रतिया जलाएंगे व उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगो का ज्ञापन दिया जाएगा।
ब्लॉक प्रधान रोहताश शर्मा व रामदिया शर्मा ने बताया कि 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के आवास पर कुरुक्षेत्र मे सर्व कर्मचारी संघ के द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने,पुराने पेंशन लागू करवाने,कौशल रोजगार निगम को भंग करवाने व अन्य मांगों के लिए बहुत बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान बिजली विभाग से संदीप जांगड़ा, अनिल कुमार, लवकुश, नगर पालिका से मंसराम, कुलदीप, नसीब, रमेश कुमार, कमलेश, बिरमती, अंग्रेजो आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks