स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद स्कूल में टीचर ने पकड़ा छात्रा का हाथ, ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, स्कूल के अन्य अध्यापकों पर भी लगाए गंभीर आरोप

 Teacher holds student hand in Jind school, rural school locked - Jind News Today     

खुंगा गांव के स्कूल पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, हेड मास्टर पर नशे में रहने का आरोप 

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के गांव खुंगा कोठी सरकारी स्कूल ( government school khunga )  में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल के ही अध्यापक ने बदतमीजी करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया है। इस बात का पता लगता ही ग्रामीण स्कूल पहुंचे और स्कूल के में गेट पर ताला जड़ दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक स्कूल के अध्यापकों को नहीं बदला जाता तब तक वह स्कूल के गेट से टला नहीं खोलेंगे। 







 जींद के गांव खुंगा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल के अध्यापक ने हाथ पकड़ कर उसके साथ बदतमीजी की तो छात्र ने घर आकर सारी घटना बता दी। पूरे गांव में इस बात की चर्चा शुरू हो गई और जैसे ही सोमवार को स्कूल खुला तो ग्रामीण स्कूल में पहुंचे और स्कूल के में गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन और स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 








ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल का हेड मास्टर शराब के नशे में रहता है और उसका स्कूल के अन्य अध्यापकों वास्तव पर कोई कंट्रोल नहीं है। साथी ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के अध्यापकों में आपसी खींचतान रहती है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक स्कूल के सभी अध्यापकों का तबादला कर उनके स्थान पर नए अध्यापक नहीं आ जाते तब तक वह स्कूल के गेट पर लगा ताला नहीं खोलने वाले। 








ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि स्कूल में आए दिन अध्यक्षों द्वारा छात्राओं के साथ बदतमीजी करने के मामले सुनाई देते थे लेकिन अब उनके बच्चे के साथ ऐसी हरकत होने से उन्होंने पूरे मामले को नजदीक से देख भी दिया है। जब भी वह शिकायत करने के लिए स्कूल जाते हैं तो स्कूल के अध्यापक और हेड मास्टर उन्हें वहां से भगाने के लिए पीसीआर बुलाने की बात करते हैं और उनकी कोई सुनाई नहीं की जाती। इस छात्रा का हाथ स्कूल में कार्यरत कंप्यूटर टीचर ने पकड़ा था और वह छात्र के पास फोन भी करता है और बुरी नीयत रखते हुए उसके पास अश्लील मैसेज भी भेजता है। 






अध्यापकों की कारगुजारी छात्रों ने घर बताई

स्कूल में कार्यरत अध्यापकों के गलत व्यवहार की पूरी कहानी छात्रों ने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों को एक बार तो यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक कि उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं तो ऐसे में लड़के गलत व्यवहार करें तो उन्हें रोकने वाला कौन होगा। जब भी वॉइस की शिकायत दूसरे अध्यापकों से करते हैं तो उनकी कोई सुनाई नहीं होती क्योंकि सुकून के अध्यापकों में आपसी तालमेल नहीं है और वह एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते हैं। जिसकी वजह से स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 






गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलजीत ने इसकी सूचना प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दी तो उसे अधिकारी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। 






डीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि उसके पास स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं शिकायत लेकर आई थी कि स्कूल में कंप्यूटर टीचर मनोज कुमार उनके पास अश्लील मैसेज भेजता है और घर जाने पर उनके पास फोन भी करता है साथ ही स्कूल में कंप्यूटर टीचर मनोज कुमार ने छात्र का हाथ भी पकड़ लिया था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एसएमसी को दी। सोनी स्कूल में आकर कंप्यूटर टीचर मनोज कुमार से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती मान ली तो कमेटी कैसे देश में उसे स्कूल से बाहर जाने के लिए बोल दिया। 





डीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल में कुल 57 छात्र इस समय पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें पढ़ने के लिए चार पुरुष शिक्षक और दो महिला शिक्षक उपलब्ध हैं। ग्रामीणों का स्कूल के अन्य शिक्षकों पर आरोप लगाना सरासर गलत है। बाकी अध्यापक पूरी मेहनत वाला गण के साथ बच्चों की पढ़ाई करवा रहे हैं और टीचरों में आपसी खींचतान वाली कोई बात नहीं है।






तीन स्दस्यीय कमेटी गठित

बीईओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि खूंगा स्कूल पर ताला जडने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने जो शिकायत दी है, उसके आधार पर तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी मंगलवार को स्कूल में जाकर जांच करेगी। बच्चों की पढ़ाई किसी भी सूरत में प्रभावित नही होने दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |