हिसार के व्यापारी से मांगी दो करोड़ रुपए की फिरौती, जेल में बैठे बदमाश ने फोन कर मांगी फिरौती
Two crore rupees ransom was demanded from Hisar businessman, criminal sitting in jail called and demanded ransom - Hisar News Today
गर्ग बोले, जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार
हरियाणा न्यूज, हिसार : जेल में बंद बदमाशों ने एक व्यापारी से दो करोड़ की फिरौती मांगी है। इस वारदात को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। घटना को लेकर व्यापारियों ने बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। व्यापारी राजेंद्र शर्मा से 2 करोड़ रुपए की मांगी गई फिरौती को लेकर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से टेलीफोन पर बात की। गर्ग ने कहा कि अपराधियों द्वारा हर रोज व्यापारियों से फिरौती व मंथली मांगी जा रही है। अपराधी जेल व विदेशों में बैठकर अपना गैंग चला रहे हैं। हरियाणा में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता भय के साए में जी रहे हैं। हरियाणा आज अपराध का अड्डा बन चुका है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधी जेलों में बैठकर मोबाइल के माध्यम से फिरौती व मंथली मांग रहे हैं और जेलों के बाहर लूटपाट करने के लिए अपना गैंग छोड़ रखा हैं। गर्ग ने कहा कि अपराधी जब जेलों से मोबाइल फोन पर फिरौती मांगना इसका मतलब जेल प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। जेल से टेलीफोन होने पर सरकार को तुरंत प्रभाव से जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
गर्ग ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन को अपराधियों का पक्का ईलाज करना चाहिए और व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके जबकि हरियाणा सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks