स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar City News: जरा सी बारिश में पानी-पानी हुआ हिसार, पानी में तैरने लगी गाड़ियां, लोग बोले हवाई जहाज से पहले मूलभूत सुविधाएं भी नहीं

 Hisar City News: Hisar flooded with little rain, people said basic facilities are not available before airplanes - Hisar News Today      

शहर के लोगों को हवाई जहाज की नहीं पानी निकासी व अन्य सुविधाओं की जरूरत : जितेंद्र श्योराण


Haryana News, हिसार : जरा सी बारिश ने ही नेताओं के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है। पूरा Hisar City जल मग्न है और शासन-प्रशासन ने शहरवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। हिसार में हवाई जहाज उड़ाने की हवा-हवाई बातें छोडक़र यदि कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जमीनी स्तर पर कुछ काम कर देते तो आज शहर के यह हालात नहीं होते। यह बात हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कही।







श्योराण ने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर कई-कई फुट पानी भरा है और वहां से पैदल तो क्या वाहनों का भी गुजरना मुश्किल हो चुका है। फव्वारा चौक के आस पास का पूरा इलाका, कैंप चौक, टाउन पार्क के सामने, डाबड़ा चौक से जिंदल चौक तक और आगे भी दिल्ली रोड पर पूरा पानी भरा हुआ है। इसी तरह शहर के अन्य सभी इलाके यहां तक सैक्टर की सडक़ें भी जल मग्न हैं जो शासन-प्रशासन की बद इंतजामी की कहानी को बयां कर रहे हैं। घोड़ा फार्म रोड पर 20-25 फिट बड़ा गड्ढा सडक़ पर बन गया जिसके चलते एक मकान भी ढह गया। गनिमत ये रही कि इसके चलते किसी की जान नहीं गई। इससे पहले भी लगभग एक साल पूर्व घोड़ा रोड फार्म फाटक पर एक गड्ढा इसी प्रकार से बना था जिसे ठीक करने में प्रशासन ने छह माह का समय लगा दिया था।









उन्होंने कहा कि हिसार के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हिसार से हवाई जहाज उड़ाकर किस तरह का विकास करना चाहते हैं जबकि शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं उनकी ओर वे कोई ध्यान ही नहीं दे रहे। शहर के लोगों को हवाई जहाज की नहीं पानी निकासी व अन्य सुविधाओं की जरूरत हैं जो उन्हें दी जाएं। हवाई जहाज कोई मांग ही नहीं रहा और मंत्री जी जबरदस्ती हवाई अड्डे के पीछे पड़े हैं जबकि आज तक उसका लाइसें तक नहीं मिला है। श्योराण ने कहा कि कैबिनेट मंत्री झूठ बोलकर शहर के लोगों को गुमराह करना बंद करें अब उनकी यह झूठ अधिक दिन तक नहीं चलने वाली क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में हिसार शहर की जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |