स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन

 Power outage in the fields of Uchana, farmers protested by closing the gate of the power house - Uchana News             

 किसान बोले, न तो बारिश हो रही न ही आ रही बिजली, सूख रही खेतों में धान की फसल 

हरियाणा न्यूज उचाना : जींद जिले में बुधवार को खेतों में बिजली सप्लाई शेड्यूल के हिसाब से दिए जाने की मांग को लेकर उचाना कलां, खेड़ी मसानिया के किसान उचाना के 33 केवी पावर हाउस पहुंचे। यहां पर पावर हाऊस का गेट बंद कर किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। किसानों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। बिजली निगम कर्मचारी कर्मबीर कापड़ो के आश्वासन पर किसान माने। किसानों ने कहा कि अगर एक दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो रोड जाम करने को मजबूर होंगे।







किसान बोले न तो बारिश हो रही है न ही बिजली आ रही है इसलिए खेतों में धान की फसल खराब हो रही है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली सप्लाई नहीं देने से किसान परेशान है। शेड्यूल के हिसाब से खेतों में 8 घंटे बिजली आनी चाहिए लेकिन बीते तीन दिनों से दो से तीन घंटे भी बिजली नहीं आ रही है। जब दूसरे फीडरों की बिजली सप्लाई शुरु है तो खेतों की बिजली सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है।







किसान राजेश, सतबीर ने कहा कि शेड्यूल के हिसाब से आठ घंटे बिजली सप्लाई आनी चाहिए लेकिन दो से तीन घंटे ही बिजली सप्लाई आ रही है। किसान को खेतों में होना चाहिए लेकिन मजबूरी में वो पॉवर हाऊस पहुंच कर प्रदर्शन करने पर मजबूर है। तीसरा दिन हो गया है जब बिजली खेतों में नहीं आ रही है। बिजली निगम के अधिकारी छह घंटे फिर दो घंटे बिजली देने का आश्वासन दे रहे है। जो बिजली का शेड्यूल है उसके हिसाब से 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, क्योंकि इन दिनों धान की फसल के लिए सिंचाई बहुत जरुरी है।





किसानों ने कहा कि अब भी जो यहां पर कर्मचारी कार्यरत है वो कह रहे है कि बिजली के कट लगेंगे। बिजली का समय शाम 4 से रात 12 बजे तक का है। 4 बजे बिजली आती है तो दो घंटे मुश्किल से चलती है। हमारी समस्या का समाधान होना चाहिए।







33 केवी सब स्टेशन इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि खेतों के एपी फीडर पर बिजली समस्या को लेकर किसान पहुंचे थे। पिछले दो दिनों से पॉवर कट आए है। ओवर लोडिंग की समस्या है। एपी की जो टाइमिंग है उसका शेड्यूल चेंज कर लगातार बिजली देंगे की कोशिश करेंगे। जब पीछे से कट लगता है तो जो कट के समय बिजली गुल रहती है वो भी शेड्यूल के समय में आ जाती है। जब पॉवर कट आता है तो बिजली बंद करनी पड़ती है।


latest News ;- 

 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,

GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज,

हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला

कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज

शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |