सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे
month of Sawan wreaked havoc on the residents of Siwan, the lights of 5 houses were extinguished in 2 days, 3 people including a youth from Hisar district who went to take bath in the Ganga drowned - kaithal News Today
हरियाणा न्यूज कैथल/सीवन: हरियाणा के कैथल जिले के गांव सीवन एक दिन पहले कावड़ लेने गए 2 युवकों की मौत के सदमे से बाहर निकला भी नहीं था की इतनी देर में कल सीवन कस्बे के गांव खेड़ी गुलाम अली में तीन युवकों की हरिद्वार में नहाते समय पानी में डूबने से हुई मौत के समाचार ने सीवन के साथ साथ पूरे कैथल जिले को शोकग्रस्त कर दिया। मृतक युवकों के परिजन व गांव के अन्य लोग - युवकों के शव की तलाश में हरिद्वार में गए हैं। 3 युवकों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा गया है। युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव सीवन निवासी रवि ने बताया कि उनके गांव खेड़ी गुलाम अली से करीब 25 युवक हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए गए थे। उनमें यह तीनों युवक राजेश, तरसेम व तूफान भी शामिल थे। हरिद्वार में बैरागी पार्किंग के पास में यह तीनों युवक राजेश, तरसेम और तूफान नहाने के लिए उतरे। उनके पास में ही बिंद्र, राजबीर, अमित, राहुल, अजय भी मौजूद थे जो कि नहाने के लिए नहीं उतरे। वैसे तो पानी कम था, लेकिन अचानक से तेज पानी का बहाव आया और तीनों को बहा कर ले गया। उन्हें बचाने का प्रयास करने वाले युवकों को भी बड़ी मुश्किल से बचाया गया।
रवि ने बताया कि अब तक तीनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही उनके शव मिले हैं। गांव के लोग और युवकों के परिजन पहले हरिद्वार पहुंचे और उसके बाद अब बैराज घाट बिजनौर पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें बताया कि शव यहां पर पहुंच जाते हैं, जहां पर डैम बना हुआ है। यदि शव फूल जाते हैं तो वह तैर कर ऊपर भी आ जाते हैं, नहीं तो डैम के नीचे से भी निकल सकते हैं। इसलिए परिजन वहां पर पहुंचे हुए हैं।
मरने वालों में 2 युवक मामा- बुआ के लड़के
मृतक राजेश की आयु करीब 20 वर्ष है। वह अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में उसके माता पिता, एक भाई व दो बहनें हैं। तूफान मूल रुप से हिसार जिले का रहने वाला था और राजेश की बुआ का लड़का था। वह अपने मामा के गांव में आया हुआ था और राजेश के साथ ही कांवड़ लेने के लिए गया थ। तरसेम की आयु करीब 18 वर्ष की है, जो अभी पढ़ाई कर रहा था। वह भी अपने परिवार में पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं। उसके पिता नहीं हैं और माता का रो-रो कर बुरा हाल है। बुझ गए 5 घरों के चिराग सीवन कस्बे से कावड़ लेने गए 5 घरों के चिराग बुझ गए।
कावड़ लेने गए युवकों में से 2 युवकों की करंट लगने सोमवार रात को मौत हो गई थी। ये युवक रास्ता भटक गए थे और तिरंगा कावड़ लेकर आ रहे थे। रात के अंधेरे में इनकी कावड़ बिजली की तारों से टकरा गई जिससे 2 युवकों की मौके पर हो मौत हो गई व 7 अन्य युवक घायल हो गए। वहीं मंगलवार देर शाम गंगा के नहाने उतरे 3 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। किसे पता था कि 2 दिन में 5 हंसते खेलते घरों की खुशियां मातम में बदल जाएगी।
latest News ;-
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला,
कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज,
उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks