स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला

 Rape victim murdered in Haryana, accused entered the house wearing salwar and attacked


हरियाणा न्यूज रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या हो गई। हत्या का आरोप दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर ही लगा है। रात के अंधेरे में आरोपी महिला की वेशभूषा (सूट-सलवार) पहन घर में घुसा और हमला कर दिया। वारदात के वक्त पीड़िता का भाई घर में ही था, लेकिन आरोपी ने उसके कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।






पीड़िता के भाई सोनू के मुताबिक, वह अपनी बहन के घर आया हुआ था। जबकि उसका जीजा पेट्रोल पंप पर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी में गया हुआ था। रात करीब 2 बजे उसकी बहन की नींद खुली और वह टॉयलेट की तरफ जा रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला सुधीर नामक युवक रसोई की चिमनी में लगे लोहे के जाल को उखाड़ घर में कूद गया। सोनू के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसते ही उसके कमरे के बाहर कुंडी लगा दी ताकि वह बाहर न निकल सके। इसके बाद उसने उसकी बहन पर ईंट व तेजधार पत्थर से वार कर हत्या कर दी।






 सोनू ने बताया कि जब उसने मदद के लिए पड़ोसियों ने आकर उसकी कुंडी खोली। सूचना के बाद रात में ही खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। मृतका के परिजनों के मुताबिक आरोपी सुधीर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में 15 दिन पहले 16 जुलाई को ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में 31 जुलाई यानि बुधवार को ही सुनवाई होनी थी।


latest News ;- 

 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,

GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज

कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज

उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |