स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज

 Teenage girl dies under suspicious circumstances in Kaithal - kaithal News Today      


हरियाणा न्यूज कैथल : सदर थाना कैथल के तहत आने वाले एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मृतका की बुआ की पुत्रवधु ने मृतका के पिता और रिश्तेदारी में पड़ने वाले एक युवक व उसकी मां पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले किशोरी को पीटा और बाद में जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।







एक महिला की शिकायत अनुसार उसके पति के मामा की 16 वर्षीय लड़की 25 जुलाई को शाम के समय अचानक कहीं चली गई थी। उन्होंने उसे आसपास में काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद गांव और रिश्तेदारों में भी फोन करके लड़की के बारे में पूछा, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी। बाद में देर रात को लड़की स्वयं अपने घर आ गई। शाम को लापता हुई लड़की को देर रात घर पर देखकर उसका पिता गुस्से में था। इस संबंध में उसने अपनी रिश्तेदारी में पड़ने वाले लड़के व उसकी मां से बातचीत की। सूचना पाकर वे दोनों लड़की के घर पर पहुंच गए। 








शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर पहले उसे पीटा। जब मारपीट के बाद भी लड़की ने कुछ नहीं बताया कि तो उसे जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे लड़की की मौत हो गई। किसी को लड़की के बारे में पता न चले, इसलिए उसका संस्कार भी कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की है।







सदर थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता के बयान अनुसार हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।


latest News ;- 

 आज की ताजा खबर हरियाणा : - 

हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें

हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज

सावन का महीना सीवन वासियों पर कहर बनकर टूटा, 2 दिन में बुझे 5 घरों के चिराग, गंगा में नहाने उतरे हिसार जिले के युवक सहित 3 डूबे,

GJU Hisar कर रही छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, हो जाएं सावधान, बिना मान्यता के धड़ल्ले से GJU में चल रहे 30 कोर्सिज,

हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला

उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,

शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

तीन दिवसीय थर्ड हरियाणा जूनियर बॉयज एंड गल्र्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप सम्पन्न, ट्रायल 8 अगस्त से रोहतक में, देखें तीसरे दिन के खेल में किस किस जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा ,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |