हरियाणा न्यूज ने उठाया मुद्दा : आनन-फानन में रात के अंधेरे में आ गई पुस्तकें, ग्रामीणों ने कहा थैंक यू हरियाणा न्यूज
Haryana News raised the issue: Books arrived in hurry in the darkness of the night - Sirsa News Today , thank you Haryana news
लोगों में चर्चा, इससे पहले एक वर्ष से कहां पड़ी थीं ये पुस्तकें - ग्रामीण बोले थैंक यू हरियाणा न्यूज
| ओढ़ा। : पंचायत द्वारा कमरे में रखवाई गई पुस्तकें। |
हरियाणा न्यूज ओढ़ां, राजू : सिरसा जिले के गांव गांव घुकांवाली में एक पंच द्वारा लाइब्रेरी का मुद्दा जब हरियाणा न्यूज द्वारा उठाए जाने के बाद दिनभर चचाओं का दौर गर्म रहा। लोगों का कहना था कि उनके गांव में एक वर्ष से लाइब्रेरी चल रही है और उन्हें पता ही नहीं। ये मुद्दा Haryana News के माध्यम से उठने के बाद पंचायत व खंड कार्यालय के कर्मचारी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। जब ये मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो रात के अंधेरे में पुस्तकें गांव में पहुंच गई। जिसके बाद लोगों में चर्चा इस बात की है कि आखिर एक वर्ष से ये पुस्तकें कहां थीं, अब मुद्दा उठने के बाद रातों रात कैसे आ गई। ग्रामीण बोले थैंक यू हरियाणा न्यूज।
मामले को Haryana News ने उठाया तो ग्राम सचिव व खंड कार्यालय के कर्मचारियों ने पुस्तकों की खोजबीन शुरू कर दी। बात जब पंचायत पर आई तो सरपंच ने ग्राम सचिव पर थोपते हुए कहा कि उन्होंने तो उनके कहने पर 99 हजार रुपये का चेक काटा था। वहीं ग्राम सचिव द्वारा विभागीय कार्रवाई के भय के मद्देनजर पुस्तकें लाकर घुकांवाली में स्कूल के साथ लगते सार्वजनिक हॉल में बने एक कमरे में रख दी गई। वहीं पंच विनोद कुमार, सुखजीत सिंह व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि मामला उठने के बाद आनन-फानन में जो पुस्तकें पहुंचाई गई हैं वो किसी अन्य जगह से मंगवाई गई है ताकि मामला शांत हो सके।
उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत भेजी गई है। ग्राम सरपंच स्वर्णजीत कौर का कहना है कि पुस्तकें तो खंड कार्यालय में ही थीं। पुस्तकें कमरे में रखवा दी गई हैं। जबकि बीते दिन सरपंच का ये तर्क था कि उन्होंने पता ही नहीं कि किताबें कहां है। उधर रात के अंधेरे में पुस्तकें गांव में आना चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण हरबंस सिंह, मेजर सिंह, यादविंदर सिंह, जगसीर सिंह, मंजीत सिंह आदि ने कहा कि एक वर्ष बाद ही सही आखिर उन्हें पता तो चला कि उनके गांव में लाइब्रेरी है जिसमें 509 पुस्तकें हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मुद्दे की आवाज जब ग्रामीणों ने उठाई तो उनकी आवाज को हरियाणा न्यूज़ ऑनलाइन साइट ने बुलंद किया और उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचने में अहम योगदान दिया है। इसलिए वह हरियाणा न्यूज़ की टीम और हरियाणा न्यूज़ पढ़ने वाले तमाम पाठकों को ग्रामीणों की तरफ से थैंक यू कहते हैं।
latest News ;-
हरियाणा न्यूज व्हाट्सएप चैनल को फोलो करें,
हरियाणा में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, सलवार पहन कर घर में घुसे आरोपित ने किया हमला,
कैथल में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, माता-पिता सहित तीन पर केस दर्ज,
उचाना के खेतों में बिजली गुल, पावर हाऊस का गेट बंद बंद कर किसानों ने किया प्रदर्शन ,
शिवरात्रि को सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक व सायं अर्धनारीश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks