स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत | person died after being hit by train in Hansi

person died after being hit by train in Hansi


हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी भिवानी रेलवे ट्रैक पर तोशाम रोड आरओबी के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र सिंह ढाणी खुशहाल गांव का रहने वाला था। जी.आर.पी. हांसी पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शनिवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।






जी.आर.पी. चौकी में तैनात ए.एस.आई. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढे 9 बजे सूचना मिली थी कि तोशाम रोड पुल के पास हांसी भिवानी रेलवे ट्रेक के पास किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 






लोगों ने शव की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। शिनाख्त होने के बाद शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। ए.एस. आई. जितेंद्र कुमार ने बताया मृतक राजेंद्र सिंह के बेटे अशोक के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों का कहना है कि उनके पिता सुबह घूमने के लिए इस ओर आए थे। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आए गए और उनकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |