स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund politics : लोगों को परेशान करके प्रदेश को लूटने में लगी भाजपा: दिलबाग ढांडा

 Narnaund politics: BJP is busy looting the state by harassing people - Dilbagh Dhanda News, Narnaund News  

नारनौंद हल्के के गांव मसूदपुर में जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस नेता दिलबाग ढांडा लोगों से बातचीत करते हुए।


हरियाणा न्यूज नारनौंद : प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को ऑनलाइन के नाम परेशान करने का काम किया है। प्रदेश की जनता वोट की चोट से करारा जवाब देने का काम करेगी। उक्त शब्द किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक दिलबाग सिंह ढांडा ने हल्के के गांव मसूदपुर और राखी शाहपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।








अब लोगों को बहकाने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर एक बार फिर सत्ता में आने के ख्वाब देख रहे हैं। प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है। अब वह भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी किसान व मजदूर को फायदा पहुंचाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके उनका लाभ पहुंचाने का काम किया था। ताकि किसान व मजदूर का परिवार खुशहाल बना सके।







लेकिन भाजपा ने पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने क लिए अनेक ऐसी नीतियां तैयार की जिससे कि किसान व मजदूर पर और ज्यादा कर्ज बढ़ गया। आज दिन के घरों में दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। ऊपर से ऑनलाइन और पोर्टल लागू करके उनके हाथों में कागजात कमाने का काम किया है। प्रदेश की जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है। और अब विधानसभा चुनाव में इनको आईना दिखाने का काम किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |