स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चारनौंद के पशुपालक के लाखों रुपए डकार गए पशु व्यापारी, दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज

 Animal traders swindled lakhs of rupees from cattle owner in Charnaund, case registered against two brothers - Hisar News Today      

पशुपालक से 2.88 लाख रुपए की भैंसें खरीदकर नहीं दी रकम


हरियाणा न्यूज हिसार : चारनौद गांव के हवासिंह से जनवरी महीने में 2 भाई उधार में 2.88 लाख रुपए की 3 भैंसें खरीदकर ले गए थे। मगर वे रकम नहीं दे रहे हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में भिवानी के गांव दांग खुर्द के सतीश व उसके भाई नीला के गिलाफ अमानत में खयानत करने का केस दर्ज किया है।







चारनौद के हवासिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि मैं खेती व पशु पालने का काम करता हूं। मेरे घर तीन दुधारू भैंसें थी। भिवानी के गांव दांग खुर्द का सतीश कुमार और नीला 14 जनवरी मेरे घर आए थे। वे मेरी तीनों भैसें खरीदने बारे कहने लगे। मैं दोनों भाइयों को पहले से जानता था। पहले भी उन्होंने मेरे गांव से भैंसें खरीदी थी। सतबीर व नीला ने 2,88,000 रुपए मोल लगाकर उधार में तीनों भैंसें खरीद ली। वे अगले दिन तीनों भैंसें ले गए और यह करार करके गए कि






एक महीने बाद पूरी कीमत 2,88,000 रुपए दे देंगे। उन्होंने एक महीने बाद मेरे को रुपए नहीं दिए। मैं बार-बार सतीश व नीला के घर के चक्कर काटता रहा, मगर मेरी भैंस वापिस नहीं दी। वे तीन बार मेरे घर पंचायत लेकर आए और कहने लगे कि हमें कुछ और समय दो। हम एक महीने बाद आपको रुपए दे देंगे। उन्होंने आज तक मुझे ना तो रुपए दिए और ना भैंसें लौटाई। वे दोनों 2 जुलाई को अन्य व्यक्तियों के साथ मेरे घर आए और ज्यादा समय देने की बात कहने लगे। 






मैंने कहा कि मैं पशुपालन करके आजीविका चलाता हूं। मुझे रुपए की जरूरत है। सतीश ने डायल 112 पर फोन कर मेरे घर पुलिस बुला ली और झूठी शिकायत दर्ज करवाने लगा। तब पंचायत के सामने सच्चाई आने पर सतीश व नीला ने लिखित में दिया कि हम हवासिंह के रुपए के देनदार हैं। मुझे अब पता चला कि उन्होंने भैंसें आगे बेच दी हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |