भिवानी में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन के नीचे नंदी आने से हुआ हादसा
Goods train derailed in Bhiwani, accident happened when Nandi came under the train - Bhiwani train accident
हरियाणा न्यूज, भिवानी: भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर जीतुवाला रेलवे फाटक के पास एक नंदी मालगाड़ी के नीचे आ गया। इससे मालगाड़ी के डिब्बा पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार बेहद कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। मालगाड़ी के ट्रैक से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग भी बाधित हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक भिवानी के जीतुवाला रेलवे फाटक पर रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के नीचे एक नंदी आ गया। नंदी ट्रेन के नीचे आने के बाद बुरी तरह से कुचला गया, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से नीचे उतर गया। भिवानी रेलवे जंक्शन पर तैनात तकनीकी रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी से उतरे हुए डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाने और क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराने का काम भी शुरू किया। रेलवे फाटक से महज 200 मीटर दूर मालगाड़ी के नीचे एक नंदी आ गया, जिसकी वजह से मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराया जाएगा। हादसे के दौरान इंजन अपने ट्रेक से उतरकर दूसरे ट्रैक पर चला गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दिल्ली से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई गई है जो ट्रैक पर इंजन और बोगी बदलने का काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks